{"_id":"6433d4f593304fbfc308378b","slug":"jio-cheapest-one-month-recharge-plan-check-price-validity-and-data-limit-here-2023-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jio: जियो का एक महीने का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, इंटरनेट डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का मिल रहा फायदा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Jio: जियो का एक महीने का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, इंटरनेट डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का मिल रहा फायदा
कन्वर्जेंस डेस्क, अमर उजाला
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 10 Apr 2023 04:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Jio Cheapest One Month Recharge Plan
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Jio Cheapest One Month Recharge Plan: देशभर में करोड़ों टेलीकॉम उपयोगकर्ता जियो सिम का उपयोग करते हैं। ऐसे में अपने ग्राहकों के लिए जियो समय-समय पर कई रिचार्ज प्लान्स लेकर आता रहता है। अगर आप जियो की टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं और किसी ऐसे रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं, जिसमें कम कीमत पर आपको महीने भर की वैलिडिटी मिलती हो। ऐसे में आज हम आपको जियो के एक बेहद ही शानदार रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं।
जियो के इस प्लान में आपको महीने भर की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी मिल रहा है। इसके अलावा इस प्लान को स्मार्टफोन में रिचार्ज कराने के बाद आप इंटरनेट का लुत्फ भी उठा सकेंगे। देशभर में कई लोग जियो के इस रिचार्ज प्लान को अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज करा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं जियो के इस वैल्यू प्लान के बारे में विस्तार से -
2 of 5
Jio Cheapest One Month Recharge Plan
- फोटो : istock
जियो के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 155 रुपये है। इस प्लान को अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज कराने के बाद आपको कुल 28 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है।
3 of 5
Jio Cheapest One Month Recharge Plan
- फोटो : istock
इस प्लान में आपको इंटरनेट का भी फायदा मिलता है। इसमें आपको इंटरनेट उपयोग करने के लिए कुल 2 GB इंटरनेट डाटा मिलता है। प्लान में आपको रोजाना डेली डाटा लिमिट का फायदा नहीं मिल रहा है।
Jio Cheapest One Month Recharge Plan
- फोटो : istock
रिचार्ज में मिलने वाले 2 GB इंटरनेट डाटा की वैलिडिटी कुल 28 दिनों के लिए रहेगी। डाटा ओवर होने के बाद आप डाटा एड ऑन प्लान्स को स्मार्टफोन में रिचार्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Jio Cheapest One Month Recharge Plan
- फोटो : istock
इस प्लान में आपको मैसेजिंग के लिए कुल 300 SMS की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा आपको जियो टीपी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी प्लान में मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।