फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Awas: पीएम आवास योजना का लेना है लाभ? तो पहले जान लें कितनी होनी चाहिए सालाना कमाई

Wed, 31 Jul 2024 08:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 31 Jul 2024 08:52 AM IST
विज्ञापन
PM awas yojana: Who is eligible for PMAY
पीएम आवास योजना के लिए क्या पात्रता चाहिए? - फोटो : Amar Ujala

Pradhan Mantri Awas Yojana: देश में चलने वाली योजनाओं के जरिए आप आर्थिक लाभ, सब्सिडी या फिर किनी अन्य तरह की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। हर एक योजना में अलग-अलग तरीके से सरकार फायदा पहुंचाने का काम करती है। जैसे- प्रधानमंत्री आवास योजना की अगर बात की जाए तो इस योजना के अंतर्गत लोगों को पक्का घर मुहैया कराया जाता है जिसके लिए सरकार आर्थिक मदद करती है। अब तक एक बड़ी संख्या में पात्र लोगों को घर बनाने के लिए सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दी जा चुकी है। इसलिए अगर आप भी इस योजना से जुड़कर पक्का घर चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले ये चेक करना होगा कि क्या आप पात्र हैं या नहीं। साथ ही आपको ये भी पता होना चाहिए कि योजना का लाभ लेने के लिए आपकी कितनी सालाना कमाई होनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM awas yojana: Who is eligible for PMAY
पीएम आवास योजना के लिए क्या पात्रता चाहिए? - फोटो : istock

योजना को जान लीजिए पहले

  • दरअसल, भारत सरकार ने साल 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों को घर बनाने के लिए आर्थिक मदद सरकार की तरफ से दी जाती है। मौजूदा समय में इस योजना से जुड़कर कई लोग लाभान्वित हो चुके हैं और कई हो रहे हैं।
PM awas yojana: Who is eligible for PMAY
पीएम आवास योजना के लिए क्या पात्रता चाहिए? - फोटो : Istock

इतनी होनी चाहिए सालाना कमाई

  • जब इस योजना को शुरू किया गया तो इसकी पात्रता भी तय की गई जिसमें से एक सालाना कमाई भी है। दरअसल, अगर आपको पीएम आवास योजना के तहत लाभ लेना है तो आवेदनकर्ता की पारिवारिक सालाना आय 3 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM awas yojana: Who is eligible for PMAY
पीएम आवास योजना के लिए क्या पात्रता चाहिए? - फोटो : istock

क्या लाभ मिलता है?

  • दरअसल, पीएम आवास योजना के तहत जिन लोगों के पास कच्चे मकान हैं (बशर्ते वे योजना की पात्रता को पूरा करते हों) उन्हें भारत सरकार की तरफ से पक्का घर बनवाने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। इसका पूरा खर्च सरकार ही उठाती है।
विज्ञापन
PM awas yojana: Who is eligible for PMAY
पीएम आवास योजना के लिए क्या पात्रता चाहिए? - फोटो : istock

कौन लोग नहीं ले सकते लाभ?

  • बात अगर उन लोगों की करें जो इस योजना का लाभ नहीं ले सकते तो इसमें सबसे पहले तो वे लोग शामिल हैं जिनका पहले से पक्का मकान है
  • जिनकी सरकारी नौकरी है या परिवार में किसी की है
  • जो लोग करदाता हैं
  • जिसकी सालाना आय तय लिमिट से ज्यादा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed