फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Investment: 12 12 12 के इस फॉर्मूले को अपनाकर इकट्ठा कर सकते हैं लाखों का फंड, जानिए कैसे?

Tue, 30 Jul 2024 07:23 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 30 Jul 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
Mutual Fund Investment: You May Get Lakhs Of Rupees By Just Investing With this 12 12 12 Formula
Mutual Fund Investment - फोटो : Istock

Mutual Fund Investment: अगर आप लंबी समय अवधि के लिए किसी अच्छी जगह पर निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज हम आपको 12:12:12 के एक बेहद ही शानदार फॉर्मूले के बारे में बताने जा रहे हैं। निवेश के इस फॉर्मूले को अपनाकर आप कुछ सालों में लाखों का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इन पैसों की सहायता से आप अपने भविष्य की जिंदगी आर्थिक रूप से स्वतंत्र होकर जी सकेंगे। इसके अलावा आप इन पैसों का इस्तेमाल अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए भी कर सकते हैं। इसमें आपको म्यूचुअल फंड में निवेश करना है। म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया आपका पैसा मार्केट रिस्क के अंतर्गत आता है। हालांकि, निवेश के इस क्षेत्र से रिटर्न मिलने की संभावना भी काफी अधिक होती है। इसी कड़ी में आइए समझते हैं कैसे आप 12:12:12 के फॉर्मूले को अपनाकर कुछ सालों में लाखों का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।

Mutual Fund Investment: You May Get Lakhs Of Rupees By Just Investing With this 12 12 12 Formula
Mutual Fund Investment - फोटो : Istock

इसके लिए आपको सबसे पहले किसी एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करना है। म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करने के बाद आपको इसमें हर महीने 12 हजार रुपये का निवेश करना है। 

Mutual Fund Investment: You May Get Lakhs Of Rupees By Just Investing With this 12 12 12 Formula
Mutual Fund Investment - फोटो : Istock

12 हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 12 सालों के लिए करना है। इस दौरान आपको इस बात की उम्मीद भी करनी है कि आपके निवेश पर सालाना 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mutual Fund Investment: You May Get Lakhs Of Rupees By Just Investing With this 12 12 12 Formula
Mutual Fund Investment - फोटो : Istock

अगर आप हर महीने 12 हजार रुपये 12 सालों तक निवेश करते हैं और आपको सालाना 12 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है। इस स्थिति में आप मैच्योरिटी के समय आसानी से 38.7 लाख रुपये इकट्ठा कर सकेंगे। इन पैसों से आप अपने भविष्य से जुड़े जरूरी प्रयोजनों को पूरा भी कर सकेंगे। 

विज्ञापन
Mutual Fund Investment: You May Get Lakhs Of Rupees By Just Investing With this 12 12 12 Formula
Mutual Fund Investment - फोटो : Istock

डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed