Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस या सीबीआई के नाम पर फर्जी वीडियो कॉल? ऐसे पहचानें स्कैम और रहें सुरक्षित

Thu, 26 Nov 2026 01:39 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 26 Nov 2026 01:39 PM IST
सार

  • अक्सर ही ऐसे मामले देखने को मिलते हैं जहां ठग लोगों को ऑनलाइन वीडियो कॉल पर डरा-धमका कर उनसे पैसे की मांग करते हैं।
  • बहुत से लोग इन ठगों की बातों में आकर पैसे भेज देते हैं या अपनी बैंक डीटेल्स दे देते हैं।
  • इसलिए इस लेख में ये समझते हैं कि आप कैसे स्कैमर्स की पहचान कर सकते हैं।

विज्ञापन
How to identify Fake Police Or CBI Video Call Spot The Scam And Stay Safe
साइबर ठगी - फोटो : AI

How to Identify fake video call: आजकल अनजान नंबरों से व्हाट्सएप या अन्य माध्यमों पर वीडियो कॉल करके खुद को पुलिस या सीबीआई अधिकारी बताने वाले साइबर ठग काफी सक्रिय हैं। ऐसे जालसाज आपके पार्सल में संदिग्ध सामान मिलने या किसी गंभीर केस में नाम आने का डर दिखाकर घबराहट पैदा करते हैं। लेकिन हकीकत यह है कि जांच एजेंसियां या पुलिस इस तरह वीडियो कॉल पर पूछताछ, धमकी या ऑनलाइन जांच नहीं करती हैं।



असली अधिकारी औपचारिक प्रक्रिया के तहत काम करते हैं और फोन पर डराकर पैसे या जानकारी नहीं मांगते। अगर कोई अनजान व्यक्ति वर्दी में या दफ्तर जैसा बैकग्राउंड दिखाकर वीडियो कॉल करे, तो तुरंत सतर्क हो जाएं और उसकी बातों में बिल्कुल न आएं।

Trending Videos
How to identify Fake Police Or CBI Video Call Spot The Scam And Stay Safe
Digital Arrest - फोटो : अमर उजाला

ठग कैसे बनाते हैं निशाना?

  • साइबर ठग पहले लोगों की घबराहट का फायदा उठाते हैं और उन्हें कानूनी कार्रवाई या गिरफ्तारी का डर दिखाते हैं।
  • वे खुद को बड़ा अधिकारी बताकर तुरंत फैसला लेने का दबाव बनाते हैं, ताकि पीड़ित को सोचने का मौका न मिले।
  • इसी हड़बड़ी में लोग निजी जानकारी साझा कर देते हैं या ठगों के बताए खाते में रकम भेज बैठते हैं।
How to identify Fake Police Or CBI Video Call Spot The Scam And Stay Safe
फर्जी कॉल की पहचान कैसे करें? - फोटो : amar ujala

फर्जी कॉल की पहचान कैसे करें?

  • सबसे पहले यह समझें कि कोई भी जांच एजेंसी वीडियो कॉल के जरिए पूछताछ या डिजिटल गिरफ्तारी जैसा दबाव नहीं बनाती।
  • अनजान नंबर से आई कॉल पर दिखने वाली वर्दी या नकली दफ्तर का दृश्य भरोसे लायक नहीं होता।
  • संदेह होने पर कॉल तुरंत काट दें और किसी परिचित या नजदीकी थाने से सही जानकारी लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to identify Fake Police Or CBI Video Call Spot The Scam And Stay Safe
कॉल आने पर क्या न करें? - फोटो : Freepik

कॉल आने पर क्या न करें?

  • ऐसी कॉल आने पर न तो घबराएं और न ही ठगों की बातों में आकर अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी या पहचान पत्र साझा करें।
  • किसी भी तरह के जुर्माने या मामले को रफा-दफा करने के नाम पर ऑनलाइन पैसे बिल्कुल न भेजें।
  • कॉल रिकॉर्ड या नंबर सुरक्षित रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर साइबर पुलिस को सही विवरण दिया जा सके।
विज्ञापन
How to identify Fake Police Or CBI Video Call Spot The Scam And Stay Safe
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

ठगी होने पर कहां करें शिकायत?

  • अगर आपके साथ साइबर ठगी हो जाए या कोई संदिग्ध कॉल आए, तो बिना देर किए 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें।
  • इसके अलावा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल या नजदीकी पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
  • समय पर की गई शिकायत से रकम बचाने और जांच में बड़ी मदद मिलती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed