Shopkeeper Refusing Coins India: रोजमर्रा की खरीदारी करते समय अक्सर लोग इस उलझन में रहते हैं कि दुकानदार या ऑटो चालक सिक्के लेने से मना कर दें तो क्या किया जाए। कई बार यह अफवाह भी फैला दी जाती है कि खास सिक्के बंद हो गए हैं या चलन में नहीं हैं। लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक और देश के मुद्रा नियमों के अनुसार एक रुपये और इससे बड़े सभी सिक्के पूरी तरह वैध मुद्रा हैं।
तय नियम के मुताबिक एक बार के लेनदेन में एक हजार रुपये तक के सिक्कों से भुगतान करना मान्य है, जबकि पचास पैसे के सिक्के दस रुपये तक स्वीकार किए जा सकते हैं। आम लोगों को यह नियम जानना जरूरी है ताकि कोई भी गलत जानकारी देकर उन्हें परेशान न कर सके और उनका भुगतान आसानी से स्वीकार हो सके।
2 of 5
दुकान , दुकानदार
- फोटो : AI
क्या दस रुपये के सिक्के चलन में हैं?
- बिल्कुल हां, दस रुपये के सभी डिजाइन वाले सिक्के पूरी तरह वैध और चलन में हैं।
- भारतीय रिजर्व बैंक ने समय-समय पर यह स्पष्ट किया है कि कोई भी सिक्का बंद नहीं किया गया है।
- इसलिए किसी भी तरह की सोशल मीडिया या मौखिक अफवाहों पर भरोसा न करें और बिना किसी हिचकिचाहट के इन सिक्कों का उपयोग करें।
3 of 5
दुकान , दुकानदार
- फोटो : AI
दुकानदार सिक्के लेने से क्यों कतराते हैं?
- अधिकतर दुकानदारों को सिक्के न लेने के पीछे कोई कानूनी वजह नहीं होती, बल्कि रोजमर्रा की सुविधा जुड़ी होती है।
- उन्हें लगता है कि ज्यादा सिक्के जमा होने पर उन्हें गिनने में समय लगेगा या फिर उन्हें बैंक में जमा करने में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी।
- इसी वजह से कई बार वे सिक्के लेने से बचते दिखते हैं।
4 of 5
दुकान , दुकानदार
- फोटो : AI
बैंक सिक्के लेने से मना करे तो क्या करें?
- नियमों के अनुसार बैंक शाखाओं को ग्राहकों से सिक्के स्वीकार करने और बदलने की सुविधा देनी होती है ताकि बाजार में सिक्कों का लेनदेन सुचारू चलता रहे।
- अगर कोई बैंक शाखा बिना ठोस वजह के सिक्के लेने या बदलने से इनकार करती है, तो ग्राहक बैंक में शिकायत कर सकते हैं और समाधान न मिलने पर आरबीआई लोकपाल से संपर्क कर सकते हैं।
5 of 5
आम नागरिक के पास क्या विकल्प हैं?
- फोटो : अमर उजाला
आम नागरिक के पास क्या विकल्प हैं?
- अगर बाजार में कोई दुकानदार सिक्के लेने से अड़ जाए, तो अनावश्यक बहस करने के बजाय आप यूपीआई या नोट से भुगतान कर सकते हैं।
- इसके अलावा आप चाहें तो इसपर RBI के गाइडलाइन के हिसाब से शिकायत कर सकते हैं।
- जानबूझकर वैध मुद्रा लेने से इनकार करने या सिक्कों के बंद होने की झूठी अफवाह फैलाने पर प्रशासन या पुलिस द्वारा सरकारी आदेश की अवहेलना (भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराएं / पूर्व में IPC धारा 188) के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है।