फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cooler Tips: प्लास्टिक या लोहा, भीषण गर्मी में कौन सा कूलर है बेस्ट? यहां जानें

Thu, 01 May 2025 04:37 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Thu, 01 May 2025 04:37 PM IST
सार

कूलर खरीदते समय अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि प्लास्टिक का कूलर बेस्ट है या लोहे का। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Plastic or iron Which cooler is best in scorching heat know in hindi
कूलर - फोटो : Freepik

Iron Cooler vs Plastic Cooler: मई महीने की शुरुआत हो चुकी है। भारत के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। इस भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग कई तरह के उपाय कर रहे हैं। कुछ लोग इससे बचने के लिए एसी का उपयोग कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग कूलर का उपयोग कर रहे हैं। कई लोग ऐसे भी है जो कूलर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं। जब आप कूलर खरीदने बाजार में निकलेंगे तो देखेंगे कि आपको बाजार में दो तरह के कूलर दिख रहे हैं, एक तो प्लास्टिक का और दूसरा लोहे का। लेकिन सवाल यह है कि प्लास्टिक कूलर और लोहे के कूलर में से कौन सा आपके लिए बेस्ट है? आइए इस लेख में दोनों के फायदे, नुकसान के बारे में विस्तार से समझते हैं।

Plastic or iron Which cooler is best in scorching heat know in hindi
कूलर - फोटो : Freepik

प्लास्टिक कूलर
प्लास्टिक कूलर अपनी हल्की बनावट और किफायती कीमत के लिए जाने जाते हैं। यह कूलर छोटे, बड़े और मध्यम साइज के कमरों के लिए बेस्ट होता है। प्लास्टिक कूलर की खासियत होती है कि वो लोहे के कूलर के तुलना में लंबे समय तक टिकता है लेकिन लोहे के कूलर जितना मजबूत नहीं होता है।


ये भी पढ़ें- Bank Account: कितने दिनों तक लेन-देन न करने पर खाता हो जाता है निष्क्रिय? जरूर जान लें ये बात
Plastic or iron Which cooler is best in scorching heat know in hindi
कूलर - फोटो : Freepik

आमतौर पर प्लास्टिक कूलर में पहिए लगे होते हैं, जिससे इन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान है। अब अगर इनकी कूलिंग क्षमता के बारे में बात की जाए तो प्लास्टिक कूलर मेटल कूलर की तुलना में कम ठंडा करता है।



ये भी पढ़ें-  Cooler Tips: तीन तरह के होते हैं कूलर, जानिए आपके लिए कौन सा है बेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
Plastic or iron Which cooler is best in scorching heat know in hindi
कूलर - फोटो : Freepik

लोहे का कूलर
मेटल कूलर भी छोटे, बड़े और मध्यम साइज के कमरों उपयुक्त होते हैं। आमतौर पर जो डेजर्ट कूलर होते हैं वो लोहे के होते हैं। इनकी टंकी 40 से 80 लीटर तक की होती है, और ये शक्तिशाली पंखों से लैस होते हैं, जो तेज और ठंडी हवा देते हैं।



ये भी पढ़ें- AC Tips: घर में इंस्टॉल करवा रहे हैं एसी, तो जान लें कितनी ऊंचाई पर सेट करना चाहिए
 
विज्ञापन
Plastic or iron Which cooler is best in scorching heat know in hindi
कूलर - फोटो : Freepik

लोहे के कूलर की बॉडी जस्ती स्टील से बनी होती है, जो जंग से बचाव करती है और इन्हें टिकाऊ बनाती है। ये गर्म और शुष्क जलवायु में बेहद प्रभावी हैं। लेकिन ये भारी होते हैं और इन्हें आसानी से इधर-उधर नहीं ले जाया जा सकता। साथ ही, इन्हें जंग से बचाने के लिए नियमित रखरखाव की जरूरत होती है। ऐसे में आप भीषण गर्मी से बचने के लिए लोहे का कूलर आपके लिए अच्छा विक्लप हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed