फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bank Account: कितने दिनों तक लेन-देन न करने पर खाता हो जाता है निष्क्रिय? जरूर जान लें ये बात

Thu, 01 May 2025 03:51 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 01 May 2025 03:51 PM IST
सार

निष्क्रिय बैंक अकाउंट न तो खाताधारक के लिए फायदेमंद होता है और न ही बैंक के लिए। कई लोगों को इस बारे में पता नहीं होता है कि कितने समय तक बैंक अकाउंट में लेनदेन न करने से उनका खाता निष्क्रिय हो जाता है?

विज्ञापन
When Your Bank Account Can Become Dormant
When Your Bank Account Can Become Dormant - फोटो : Adobe Stock

हम में से कई लोग ऐसे हैं, जिनका एक से अधिक बैंक अकाउंट है। कई बैंक अकाउंट होने की वजह से देखने को मिलता है कि एक समय के बाद लोग ज्यादातर लेन देन अपने प्राइमरी बैंक अकाउंट में करते हैं। वहीं जो उनका दूसरा बैंक अकाउंट होता है उसमें लेनदेन नहीं होता है। अगर आप अपने किसी बैंक अकाउंट में लंबे समय तक लेन देन नहीं करते हैं तो वह निष्क्रिय हो जाता है। निष्क्रिय बैंक अकाउंट न तो खाताधारक के लिए फायदेमंद होता है और न ही बैंक के लिए। कई लोगों को इस बारे में पता नहीं होता है कि कितने समय तक बैंक अकाउंट में लेनदेन न करने से उनका खाता निष्क्रिय हो जाता है? अगर आप भी इस बारे में नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 

When Your Bank Account Can Become Dormant
When Your Bank Account Can Become Dormant - फोटो : Adobe Stock

कितने दिनों तक लेनदेन न करने पर खाता हो जाता है निष्क्रिय?

  • अगर आप अपने बैंक अकाउंट में 2 सालों तक किसी प्रकार का कोई लेनदेन नहीं करते हैं, तो इस स्थिति में बैंक द्वारा आपके खाते को निष्क्रिय कर दिया जाता है।
  • बैंक द्वारा खाता निष्क्रिय होने के बाद आप उसमें कोई ट्रांजैक्शन नहीं कर सकते हैं।
When Your Bank Account Can Become Dormant
When Your Bank Account Can Become Dormant - फोटो : Adobe Stock
  • आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि अगर आपके निष्क्रिय बैंक अकाउंट में किसी प्रकार की धनराशि जमा है तो वह उसी प्रकार खाते में रहेगी और उस पर आपको बैंक की ओर से नियमित ब्याज दर भी मिलती रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
When Your Bank Account Can Become Dormant
When Your Bank Account Can Become Dormant - फोटो : Freepik
  • आप अपने निष्क्रिय बैंक खाते को रेगुलर अकाउंट में आसानी से बदल सकते हैं।
  • इसके लिए आपको बैंक विजिट करके केवाईसी कराना है।
  • केवाईसी कराने के लिए आधार, पैन आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी। 
विज्ञापन
When Your Bank Account Can Become Dormant
When Your Bank Account Can Become Dormant - फोटो : Freepik
  • वहीं अगर आपका ज्वाइंट खाता है तो उसे अपडेट कराने के लिए दोनों खाताधारकों को जाना होगा। 
  • निष्क्रिय बैंक अकाउंट को रेगुलर अकाउंट में बदलने के लिए आपसे किसी प्रकार का कोई चार्ज नहीं लिया जाता है।

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना में ऐसे करें ई-केवाईसी, वरना नहीं मिलेगा अगली किस्त का लाभ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed