{"_id":"626f7401c738a521e220518f","slug":"petrol-pumps-free-facility-amazing-6-things-available-petrol-pump-free","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानना जरूरी: पेट्रोल पंप पर मिलती हैं ये 6 सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जानना जरूरी: पेट्रोल पंप पर मिलती हैं ये 6 सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त, जानें डिटेल्स
आज हम आपको पेट्रोल पंप पर मिलने वाली उन 6 मुफ्त सुविधाओं के बारे में बताने वाले हैं, जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। हम लोग आमतौर पर पेट्रोल पंप पर तभी विजिट करते हैं, जब हमें अपने वाहनों में पेट्रोल, डीजल या सीएनजी को फिल करवाना होता है। वहीं दूसरी तरफ क्या आपको इस बारे में पता है कि पेट्रोल पंप पर आपको कई दूसरी सुविधाएं भी मिलती हैं, जिसके लिए आपसे कोई चार्ज नहीं वसूला जाता है। पेट्रोल पंप डिस्ट्रीब्यूटर का कर्तव्य होता है लोगों को ये सुविधाएं देना। अगर कोई पेट्रोल पंप डिस्ट्रीब्यूटर लोगों को ये सुविधाएं देने से मना करता है, तो उस पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। इसके अलावा उसका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। इन सुविधाओं के बारे में आपको पता होना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन सुविधाओं के बारे में जो आपको पेट्रोल पंप पर मुफ्त में मिलती हैं।
2 of 6
6 free service to avail at petrol pump in India
- फोटो : Pixabay
अगर सड़क पर गाड़ी चलाते हुए आपको लगता है कि आपकी गाड़ी के टायरों में हवा कम है। इस स्थिति में आप किसी भी पेट्रोल पंप पर विजिट करके मुफ्त हवा भरवा सकते हैं। इसके लिए आपसे किसी प्रकार का चार्ज नहीं वसूला जाएगा। हवा भरने के लिए हर पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति तैनात रहता है।
3 of 6
6 free service to avail at petrol pump in India
- फोटो : Pixabay
पेट्रोल पंप पर आपको सुलभ शौचालय की मुफ्त सुविधा भी मिलती है। अगर सड़क पर यात्रा करते समय आपको शौचालय को लेकर कोई इमरजेंसी आ जाती है। इस स्थिति में आप किसी भी पेट्रोल पंप पर जाकर सुलभ शौचालय की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए आपसे किसी प्रकार का चार्ज नहीं वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
6 free service to avail at petrol pump in India
- फोटो : Pixabay
सड़क पर यात्रा करते समय अगर आपको किसी प्रकार की चोट लग जाती है। इस स्थिति में आप नजदीकी पेट्रोल पंप पर विजिट करके निःशुल्क प्राइमरी ट्रीटमेंट ले सकते हैं। पेट्रोल पंप पर आपको मुफ्त फोन कॉल की सुविधा भी मिलती है। सड़क यात्रा के दौरान आपके पास फोन नहीं है और आपको किसी को अर्जेंट फोन करना है। इस स्थिति में आप नजदीकी पेट्रोल पंप पर विजिट करके मुफ्त फोन कॉल की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
6 free service to avail at petrol pump in India
- फोटो : Pixabay
इसके अलावा आपको पेट्रोल पंप पर नि:शुल्क पेयजल की सुविधा भी मिलती है। अगर आपको सड़क यात्रा करने के दौरान प्यास लग रही है। इस स्थिति में आप नजदीकी पेट्रोल पंप पर विजिट करके पेयजल सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।