फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सतर्क: जालसाजों ने साइबर फ्रॉड करने का निकाला नया तरीका, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार, जान लें ये बातें

Fri, 12 May 2023 03:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 12 May 2023 03:10 PM IST
विज्ञापन
Cyber Security Tips: Cyber Criminal Finds New Way To Cheat Keep These Things In Mind For Cyber Safety
Cyber Security Tips - फोटो : Istock

Cyber Security Tips: आज के इस डिजिटल दौर में हमारे कई काम काफी आसान हो गए हैं। इंटरनेट और मोबाइल फोन आने से सूचना संसार काफी बड़ा हुआ है। इसकी मदद से कई स्टार्टअप्स, बिजनेस को ग्रो होने का शानदार मौका मिल रहा है। तकनीक ने जिस तेजी से हमारे कार्यों को काफी आसान बनाया है। उसी के समानांतर इसके कई दुष्परिणाम भी सामने निकलकर आए हैं। साइबर अपराध इनमें से एक है। बीते कुछ सालों में साइबर अपराध की घटनाएं काफी तेजी से बढ़ी हैं। साइबर ठग रोज-रोज नए हथकंडों को अपनाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में कई लोग इनके चंगुल में फंसकर अपनी बचत के पैसों को गंवा दे रहे हैं। इसी कड़ी में साइबर ठगों ने जालसाजी का एक नया तरीका निकाला है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Cyber Security Tips: Cyber Criminal Finds New Way To Cheat Keep These Things In Mind For Cyber Safety
Cyber Security Tips - फोटो : istock

साइबर ठगी के ऐसे कई मामले सामने निकलकर आए हैं, जिनमें स्कैमर व्यक्ति को फोन करता है। फोन पर वह बताता है कि गलती से उसने संबंधित व्यक्ति के खाते में इतने रुपये भेज दिए हैं। हालांकि, हकीकत में ऐसा कुछ होता नहीं है।

Cyber Security Tips: Cyber Criminal Finds New Way To Cheat Keep These Things In Mind For Cyber Safety
Cyber Security Tips - फोटो : istock

इसके बाद स्कैमर उस व्यक्ति के व्हाट्सएप पर भेजी हुई उस राशि की एक नकली तस्वीर भेजता है। ये तस्वीर फोटोशॉप या किसी दूसरे एडिटिंग सॉफ्टवेयर से बनाई गई होती है। 

UPI: क्या आपको पता है UPI और UPI Lite के बीच का अंतर? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज

विज्ञापन
विज्ञापन
Cyber Security Tips: Cyber Criminal Finds New Way To Cheat Keep These Things In Mind For Cyber Safety
Cyber Security Tips - फोटो : istock
इन तस्वीरों को देखकर हूबहू ऐसा लगता है कि उसने वाकई में फोन पे या पेटीएम के माध्यम से खाते में गलती से पैसे भेज दिए हैं। ऐसे में व्यक्ति उसके चंगुल में फंस जाता है और इसकी ठीक ढंग से जांच करने की बजाए वह राशि को अपने बैंक अकाउंट से स्कैमर के पास भेज देता है। 
विज्ञापन
Cyber Security Tips: Cyber Criminal Finds New Way To Cheat Keep These Things In Mind For Cyber Safety
Cyber Security Tips - फोटो : istock

अगर आपके पास भी किसी साइबर ठग का फोन आता है और कुछ इस तरह की बात करता है, तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। इस तरह के फ्रॉड से जुड़ी कई घटनाएं सामने निकलकर आ रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed