पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। वित्तीय लेनदेन के लिए इस कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। इसके अलावा नौकरी के लिए आवेदन करते समय भी पैन कार्ड को मांगा जाता है। पैन कार्ड के जरिए ही आपका प्रोविडेंट फंड अकाउंट ओपन होता है। वहीं सरकार ने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी कर दिया है। अगर आपके पास भी पैन कार्ड है, तो आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको उस गलती के बारे में बताने वाले हैं, जिसे करने पर आपके ऊपर 10 हजार रुपये का जुर्माना लग सकता है। अगर आपके पास एक या उससे ज्यादा पैन कार्ड है। इस स्थिति में आपके ऊपर 10 हजार रुपये का जुर्माना लग सकता है। ऐसे में आपको एक साथ दो पैन कार्ड को नहीं रखना चाहिए। इससे आपको भविष्य में एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं -
Pan Card: पैन कार्ड धारक अगर आप भी कर रहे हैं ये गलती, तो लग सकता है 10 हजार रुपये का जुर्माना
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 04 Apr 2022 03:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन