देश में मौजूद गरीब तबके और जरूरतमंदों की मदद के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें कई तरह की स्वास्थ्य सेवाएं, रोजगार योजनाएं, आर्थिक मदद जैसी चीजें शामिल होती हैं। इसी कड़ी में देश में ई-श्रम कार्ड योजना चल रही है, जिसे केंद्र सरकार द्वारा श्रम मंत्रालय के अंतर्गत चलाया जा रहा है। मौजूदा समय में लाखों की संख्या में लोग इस योजना से जुड़े हैं, और अब भी लोग इस कार्ड के लिए पंजीकरण करवा रहे हैं। भले ही लोग ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं, लेकिन लोगों के मन में ये सवाल जरूर चल रहे हैं कि कौन इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है? किसे इस कार्ड के लाभ मिल सकते हैं या नहीं? अगर आपके मन में भी ई-श्रम कार्ड को लेकर ऐसे सवाल चल रहे हैं, तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"624aa2563677e1341876c91d","slug":"e-sharam-card-who-are-eligible-for-e-shram-card-registration-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"e-Shram Card: कौन बनवा सकता है ई-श्रम कार्ड और किसे मिलेंगे किस्त के पैसे? आसान शब्दों में यहां जानें सबकुछ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
e-Shram Card: कौन बनवा सकता है ई-श्रम कार्ड और किसे मिलेंगे किस्त के पैसे? आसान शब्दों में यहां जानें सबकुछ
Mon, 04 Apr 2022 01:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:31 PM IST
विज्ञापन
ई-श्रम कार्ड के फायदे
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-श्रम कार्ड के फायदे
- फोटो : istock
कृषि श्रमिक और भूमिहीन किसान
- अगर बात की जाए कि किसान ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं, तो इसके लिए सिर्फ वो किसान पात्र हैं जो कृषि श्रमिक और भूमिहीन किसान हैं। इसके अलावा कोई अन्य किसान इस ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर सकता है।
ई-श्रम कार्ड के फायदे
- फोटो : istock
छात्र बनवा सकते हैं?
- अगर आप एक छात्र हैं, तो आपके लिए भी जानना जरूरी है कि क्या आप ई-श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं या नहीं। अगर आप एक छात्र हैं और आपकी उम्र 16 साल या इससे ज्यादा है। वहीं आप अपनी पढ़ाई के साथ-साथ आजीविका के लिए विभिन्न प्रकार के असंगठित क्षेत्रों में काम करते हैं, तो ऐसी स्थिति में आप पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ई-श्रम कार्ड के फायदे
- फोटो : istock
ये लोग नहीं बनवा सकते हैं ई-श्रम कार्ड
- ये भी जानना जरूरी है कि कौन ऐसे लोग हैं, जो इस कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। इसमें वो लोग शामिल हैं, जिन लोगों का पीएफ कटता है, जो लोग ईएसआईसी का लाभ लेते हैं, जो आयकर भरते हैं और जो लोग पहले से श्रम मंत्रालय की किसी योजना का लाभ ले रहे हैं आदि।
विज्ञापन
ई-श्रम कार्ड के फायदे
- फोटो : istock
मिलते हैं ये लाभ:-
- महीने में 500 रुपये की किस्त
- 2 लाख रुपये का बीमा कवर
- घर बनाने के लिए आर्थिक मदद