Online Gaming Bill 2025: भारत सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 संसद में पास कर दिया है। इस बिल के पास होने के बाद ड्रीम स्पोर्ट्स, गेम्सक्राफ्ट, मोबाइल प्रीमियर लीग (एमपीएल) और जूपी जैसे मनी गेमिंग एप्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर मनी गेमिंग खेलों पर रोक लगा दी है। इस बिल के पास होने के बाद उन सभी गेमिंग खेलों पर प्रतिबंध लग चुका है, जहां लोग वित्तीय लाभ की उम्मीद में पैसे देकर गेम खेलते हैं। इस बिल ने अधिकारियों को किसी भी परिसर की जांच करने और किसी भी शख्स को बिना वारंट के गिरफ्तार करने का भी अधिकार दिया है। ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 में इस बात का स्पष्ट जिक्र किया गया है कि कोई ऐसा एप जिसमें व्यक्ति पैसे लगाकर जीत की उम्मीद करता है तो उसे गैर कानूनी माना जाएगा। सरकार के इस फैसले का एक बड़ा असर कई गेमिंग एप्स पर सीधे तौर पर देखने को मिल रहा है।
Online Gaming Bill 2025: पेड ऑनलाइन गेमिंग एप में पड़े हैं आपके पैसे, क्या मिलेंगे वापस या नहीं? जानिए यहां
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 22 Aug 2025 04:29 PM IST
सार
इस फैसले के बाद कई लोग यह जानना चाहते हैं कि जिन लोगों के पैसे इन गेमिंग एप्स में पड़े हैं क्या वे वापस मिलेंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन