Indian Railways: टिकट दिखाने के बाद ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिलेगी एंट्री, जानिए नियम
ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रायल का दूसरा चरण जल्द शुरू होने वाला है।
इसी के अंतर्गत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यह भी ट्रायल किया गया, जिसके अंतर्गत हर अनारक्षित कोच के लिए सिर्फ 150 टिकटों को ही जारी किया गया। इसके अंतर्गत प्रत्येक जनरल कोच में 150 टिकट जारी होने के बाद अन्य टिकट जारी नहीं की गई। यह ट्रायल लगभग 2 महीनों तक किया गया।
रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़
गौर करने वाली बात है कि जनरल कोच में अनारक्षित टिकट जारी करने को लेकर कोई नियम नहीं है। इसी वजह से जनरल टिकट की खूब बिक्री होती है। वहीं आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि एक जनरल कोच में कुल 80 सीटें होती हैं। कई बार एक जनरल कोच में 300 से ज्यादा यात्री सफर करते हैं।
PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां
इस ट्रायल के तहत ट्रेन के शुरुआती स्टेशन से हर एक जनरल कोच के लिए केवल 150 सीटें ही जारी होंगी। वहीं बीच के स्टेशनों पर कोच की क्षमता को देखते हुए 20 फीसदी अनारक्षित टिकटों को ही जारी किया जाएगा।
PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस ट्रायल में जिस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल हो रहा है वह उन ट्रेनों की टिकटों की गिनती करेगा, जो अगले तीन घंटों में चलेंगी। इसे इस तरह समझिए अगर नई दिल्ली से लखनऊ के लिए अगले तीन घंटे में 4 ट्रेनें चलेंगी और प्रत्येक ट्रेनों में 4 जनरल कोच हैं तो कुल 16 कोच के लिए सिस्टम 2400 टिकट जारी करेगा। इसके बाद टिकट जारी होना बंद हो जाएंगे।
Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत