Protect Internet Banking: आज के समय में लगभग सबकुछ बड़ी तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है। लोगों के काम करने के तरीके से लेकर चीजों के सामने आने तक में कई बदलाव देखने को मिले हैं और ये सब हो रहा बदलती तकनीक की वजह से। जैसे- आप बैंकिंग क्षेत्र को ही ले लीजिए। पहले किस तरह से बैंक के काम मैनुअली ज्यादा होते थे, तो अब वहीं कंप्यूटर, एटीएम और पासबुक मशीन जैसी चीजों के आने से बैंकिंग बेहद आसान हो गई है। इसी तरह लोग इंटरनेट बैंकिंग से भी अपने काफी काम निपटा लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी ये जिम्मेदारी बनती है कि आप उसे सिक्योर रखें। वरना जालसाज पलक झपकते ही आपकी मेहनत की कमाई को खाली कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे अपनी इंटरनेट बैंकिंग को सिक्योर कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63f34cb9c4117573dd0fdbc2","slug":"online-fraud-alert-how-to-make-internet-banking-secure-to-avoid-online-fraud-2023-02-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Online Fraud: इंटरनेट बैंकिंग को इन चार तरीकों से बना सकते हैं सिक्योर, जान लेंगे तरीके तो नहीं होगी दिक्कत","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Online Fraud: इंटरनेट बैंकिंग को इन चार तरीकों से बना सकते हैं सिक्योर, जान लेंगे तरीके तो नहीं होगी दिक्कत
Mon, 20 Feb 2023 04:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 20 Feb 2023 04:08 PM IST
विज्ञापन
इंटरनेट बैंकिंग को किन तरीकों से सिक्योर बना सकते हैं
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेट बैंकिंग को किन तरीकों से सिक्योर बना सकते हैं
- फोटो : istock
इन बातों का जरूर रखें ध्यान, कभी न भूलें:-
नंबर 1
- आप अगर अपनी नेट बैंकिंग को सिक्योर करना चाहते हैं तो आपको अपने लॉगिन करने वाले पासवर्ड को मजबूत करना होगा। भूलकर भी अपने नाम, जन्मतिथि या सिर्फ किसी नंबर का इस्तेमाल करके पासवर्ड न बनाएं। जैसे- SURESH12345 या 12345678। आपका पासवर्ड GOAL#!92638&$*#5 इस तरह का हो सकता है।
इंटरनेट बैंकिंग को किन तरीकों से सिक्योर बना सकते हैं
- फोटो : istock
नंबर 2
- इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि किसी अन्य सिस्टम पर कभी लॉगिन न करें। इनमें दफ्तर का सिस्टम, साइबर कैफे, दोस्त का लैपटॉप या मोबाइल आदि चीजें शामिल हैं। सिक्योर बैंकिंग हमेशा अपने सिस्टम या मोबाइल से ही लॉगिन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेट बैंकिंग को किन तरीकों से सिक्योर बना सकते हैं
- फोटो : istock
नंबर 3
- लोगों की आदत होती है कि जब भी वो किसी वेबसाइट या एप से ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, तो अपनी नेट बैंकिंग आईडी और पासवर्ड वहां सेव कर देते हैं। इससे अगली बार शॉपिंग करने में नेट बैंकिंग की डिटेल्स फिर से नहीं भरनी पड़ती है। पर आपको ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। हर बार हमेशा खुद से आईडी और पासवर्ड दर्ज करें और कभी किसी थर्ड पार्टी वेबसाइट या एप पर इसे सेव न करें।
विज्ञापन
इंटरनेट बैंकिंग को किन तरीकों से सिक्योर बना सकते हैं
- फोटो : istock
नंबर 4
- ध्यान रखें कि कभी किसी ऐसी लॉटरी या लुभावने ऑफर्स पर क्लिक न करें, जो आपकी नेट बैंकिंग को लॉगिन करने के लिए कहते हों। ये आपको लालच देकर अपने नकली ऑफर्स में फंसा लेते हैं और इसी बहाने से ये आपको चपत लगा देते हैं। इसलिए इनसे बचकर रहें।