Online Banking Fraud Alert: आपको वो समय तो याद होगा जब आप अपने बैंक खाते में पैसे जमा करने और निकालने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगते थे? वहीं, लाइन में लगने के बाद भी ये गारंटी नहीं थी कि आपको अपने पैसे मिल ही जाएंगे, क्योंकि सर्वर की दिक्कतें तो आती ही रहती थी। पर अब समय बदल चुका है और न तो अब पैसे जमा करने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगानी पड़ती हैं और न ही निकालने के लिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अब पैसे जमा करने के लिए मशीन है और निकालने के लिए एटीएम मशीन। इसके अलावा अब लोग ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए भी अपने ज्यादातर काम कर लेते हैं यानी अब बैंकिंग आसान नजर आती है। इन सबके बीच अगर आप ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें। वरना आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं जिनका आपको ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6467116b906175d0da05dc15","slug":"online-banking-fraud-alert-in-hindi-know-how-to-make-internet-banking-secure-to-avoid-online-fraud-2023-05-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते समय कभी न करें ये चार गलतियां, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते समय कभी न करें ये चार गलतियां, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता
Sat, 20 May 2023 08:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 20 May 2023 08:41 AM IST
विज्ञापन
नेट बैंकिंग यूजर्स को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेट बैंकिंग यूजर्स को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
नेट बैंकिंग यूजर इन बातों का रखें ध्यान:-
नंबर 1
- इस बात का ध्यान रखें कि अपनी नेट बैंकिंग को दफ्तर के कंप्यूटर, साइबर कैफे में या किसी दोस्त आदि के सिस्टम में लॉगिन न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसे सिस्टम सिक्योर हों ये जरूरी नहीं और ऐसे में हैकर्स इन सिस्टम को हैक करके आपको चपत लगा सकते हैं। इसलिए ऑनलाइन बैंकिंग अपने किसी सिक्योर सिस्टम में ही करें।
नेट बैंकिंग यूजर्स को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : Istock
नंबर 2
- जब भी नेट बैंकिंग को लॉगिन किया जाता है, तो एक आईडी और पासवर्ड की जरूरत होती है। ध्यान रहे कि ये आईडी और पासवर्ड कभी किसी को भी शेयर न करें। इसके अलावा समय-समय पर इस पासवर्ड को बदलते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
नेट बैंकिंग यूजर्स को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : Istock
नंबर 3
- आपको ध्यान रखना है कि अगर आपके पास कोई बैंक के ऑफर्स वाले ईमेल, बिना किसी शर्त लोन देने वाली ईमेल आदि कुछ आता है। तो ऐसे लिंक पर कभी क्लिक न करें, क्योंकि ये फर्जी हो सकते हैं और आपके क्लिक करते ही ये आपको चपत लगा सकते हैं।
विज्ञापन
नेट बैंकिंग यूजर्स को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 4
- ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि वो जब भी सिस्टम या मोबाइल में अपनी ऑनलाइन बैंकिंग को लॉगिन करते हैं, तो अपने आईडी-पासवर्ड को ऑटो सेव कर देते हैं। इसमें होता ये है कि एक बार आईडी और पासवर्ड भरने के बाद अगली बार लॉगिन करते समय ये दोबारा नहीं भरने पड़ते। पर ऐसा न करें, वरना आपका सिस्टम हैक होने पर आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।