फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते समय कभी न करें ये चार गलतियां, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता

Sat, 20 May 2023 08:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 20 May 2023 08:41 AM IST
विज्ञापन
Online Banking Fraud Alert in Hindi Know How to Make Internet Banking Secure to Avoid Online Fraud
नेट बैंकिंग यूजर्स को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock

Online Banking Fraud Alert: आपको वो समय तो याद होगा जब आप अपने बैंक खाते में पैसे जमा करने और निकालने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगते थे? वहीं, लाइन में लगने के बाद भी ये गारंटी नहीं थी कि आपको अपने पैसे मिल ही जाएंगे, क्योंकि सर्वर की दिक्कतें तो आती ही रहती थी। पर अब समय बदल चुका है और न तो अब पैसे जमा करने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगानी पड़ती हैं और न ही निकालने के लिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अब पैसे जमा करने के लिए मशीन है और निकालने के लिए एटीएम मशीन। इसके अलावा अब लोग ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए भी अपने ज्यादातर काम कर लेते हैं यानी अब बैंकिंग आसान नजर आती है। इन सबके बीच अगर आप ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें। वरना आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं जिनका आपको ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Online Banking Fraud Alert in Hindi Know How to Make Internet Banking Secure to Avoid Online Fraud
नेट बैंकिंग यूजर्स को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock

नेट बैंकिंग यूजर इन बातों का रखें ध्यान:-

नंबर 1

  • इस बात का ध्यान रखें कि अपनी नेट बैंकिंग को दफ्तर के कंप्यूटर, साइबर कैफे में या किसी दोस्त आदि के सिस्टम में लॉगिन न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसे सिस्टम सिक्योर हों ये जरूरी नहीं और ऐसे में हैकर्स इन सिस्टम को हैक करके आपको चपत लगा सकते हैं। इसलिए ऑनलाइन बैंकिंग अपने किसी सिक्योर सिस्टम में ही करें।
Online Banking Fraud Alert in Hindi Know How to Make Internet Banking Secure to Avoid Online Fraud
नेट बैंकिंग यूजर्स को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : Istock

नंबर 2

  • जब भी नेट बैंकिंग को लॉगिन किया जाता है, तो एक आईडी और पासवर्ड की जरूरत होती है। ध्यान रहे कि ये आईडी और पासवर्ड कभी किसी को भी शेयर न करें। इसके अलावा समय-समय पर इस पासवर्ड को बदलते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Online Banking Fraud Alert in Hindi Know How to Make Internet Banking Secure to Avoid Online Fraud
नेट बैंकिंग यूजर्स को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : Istock

नंबर 3

  • आपको ध्यान रखना है कि अगर आपके पास कोई बैंक के ऑफर्स वाले ईमेल, बिना किसी शर्त लोन देने वाली ईमेल आदि कुछ आता है। तो ऐसे लिंक पर कभी क्लिक न करें, क्योंकि ये फर्जी हो सकते हैं और आपके क्लिक करते ही ये आपको चपत लगा सकते हैं।
विज्ञापन
Online Banking Fraud Alert in Hindi Know How to Make Internet Banking Secure to Avoid Online Fraud
नेट बैंकिंग यूजर्स को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 4

  • ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि वो जब भी सिस्टम या मोबाइल में अपनी ऑनलाइन बैंकिंग को लॉगिन करते हैं, तो अपने आईडी-पासवर्ड को ऑटो सेव कर देते हैं। इसमें होता ये है कि एक बार आईडी और पासवर्ड भरने के बाद अगली बार लॉगिन करते समय ये दोबारा नहीं भरने पड़ते। पर ऐसा न करें, वरना आपका सिस्टम हैक होने पर आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed