सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों सरकार द्वारा तैयार किए गए डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ONDC की खूब चर्चाएं हो रही हैं। कई लोगों द्वारा दावा किया जा रहा है कि इस प्लेटफॉर्म पर स्विगी और जोमैटो से कम कीमत पर खाना मिल रहा है। यही नहीं इन कीमतों के स्क्रीनशॉट लेकर लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। सरकार द्वारा तैयार किए गए इस प्लेटफॉर्म की सहायता से रेस्टोरेंट बिना किसी थर्ड पार्टी के सीधे कस्टमर को अपना खाना बेच सकते हैं। ऐसे में कई लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि आने वाले समय में ONDC, फूड डिलीवरी एप जैसे जोमैटो और स्विगी के दबदबे को कमजोर कर सकता है। वहीं एक ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट के मुताबिक निकट भविष्य में इसका सीमित असर देखने को मिलेगा। ब्रोकरेज फर्म ने इस बारे में बताया है कि कुछ मामलों में ONDC द्वारा ऑफर किए जा रहे डिस्काउंट के कारण खाना ऑर्डर करना सस्ता हो सकता है।
ONDC: इस डिजिटल प्लेटफॉर्म ने बढ़ाया जोमैटो और स्विगी का टेंशन, अब यहां से खाना ऑर्डर कर रहे लोग
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 19 May 2023 06:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन