Fact Check Exchange Old 500 Rupees And 1000 Rupees Currency Note: केंद्र सरकार समय-समय पर कई फैसले लेती रहती है, लेकिन बात अगर नोटबंदी की करें तो शायद ही कोई इसे भूला होगा या भूल पाएगा? भारत सरकार के इस फैसले के तहत 500-1000 रुपये के पुराने नोटों को बंद कर नए नोट लाए गए। ऐसे में सरकार ने पुरानी करेंसी को बदलने के लिए समय भी दिया।
ऐसे में जिसके पास जितने पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट थे। उन्होंने इन्हें बैंक में जमा करवाया। हालांकि, उस वक्त लोगों को थोड़ी दिक्कत जरूर हुई। वहीं, इसके बाद धीरे-धीरे हालात नॉर्मल होने लगे और सबकुछ आम है। लेकिन एक बार फिर से चर्चा तेज है कि भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई में पुराने बंद हो चुके 500-1000 रुपये के नोट बदले जा रहे हैं। पर क्या ये सच है भी या नहीं? तो चलिए जानते हैं आखिर ये मामला क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इसकी सच्चाई जान सकते हैं...
2 of 5
भारतीय रिजर्व बैंक।
- फोटो : amarujala.com
क्यों हो रही इस तरह की चर्चा?
- दरअसल, साल 2016 में नोटबंदी हुई। जहां 500-1000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर किया गया था। इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से काफी समय दिया गया था। वहीं, अब एक बार फिर से चर्चा तेज हुई कि लोग अभी भी चलन से बाहर हो चुके 500-1000 रुपये के नोट आरबीआई में जमा करवा सकते हैं।
3 of 5
क्या 500 और 1000 रुपये के नोट अभी भी बदले जा सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
- ये चर्चा इसलिए तेज हुई क्योंकि हाल ही में दिल्ली पुलिस ने 3.5 करोड़ रुपये के पुराने नोट बरामद किए। दरअसल, इस जांच में सामने आया कि कुछ लोग आरबीआई के नाम पर लोगों को ये दावा कर रहे थे कि पुराने नोट अभी भी बदले जा सकते हैं और इसी की आड़ में वे उनके साथ ठगी कर रहे थे।
4 of 5
क्या 500 और 1000 रुपये के नोट अभी भी बदले जा सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
सच क्या है?
- अगर आपके पास भी भूले-भटके 500-1000 रुपये के चलन से बाहर हो चुके नोट रह गए हैं, तो जान लें कि ऐसा अब नहीं हो सकता है। आरबीआई या सरकार की तरफ से ऐसा कोई दावा या कोई घोषणा नहीं की गई है जिसमें इन नोटों को बदलने के लिए कहा गया हो। इसलिए किसी की भी ऐसी बात में न आए, ये लोग आपके साथ ठगी कर सकते हैं।
5 of 5
क्या 500 और 1000 रुपये के नोट अभी भी बदले जा सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
सावधान रहें और सुरक्षित रहें
- अगर आपसे कोई ये कहता है कि वो आपके पुराने नोटों को नए नोटों में बदलवा सकता है, तो समझ लें ये पूरी तरह झूठ है। सरकार की सूचना एजेंसी PIB, बैंक, आरबीआई पहले ही साफ कर चुके हैं कि ऐसा अब नहीं हो सकता। इसलिए किसी की ऐसी मीठी-मीठी बातों में न आएं।