अपने बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर हम सभी लोग चिंतित रहते हैं। ऐसे में हम में से अधिकतर लोग काफी पहले से बचत करने लगते हैं। आज जिस तेजी से महंगाई बढ़ रही है। उसे देखते हुए आपको एक व्यवस्थित ढंग से निवेश करना चाहिए। आज के दौर में ज्यादातर लोग निवेश के नए विकल्पों का चयन कर रहे हैं। बीते कुछ सालों में शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड से निवेशकों को शानदार रिटर्न मिला है। हालांकि, इन क्षेत्रों में निवेश करने से पहले आपको गहन अध्ययन और विशेषज्ञों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको म्यूचुअल फंड के सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर निवेश करके आप मैच्योरिटी के समय 66 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। इन पैसों का इस्तेमाल आप अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे आप 7 साल निवेश करके 66 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं?
MF SIP: अपने बच्चों के भविष्य को करना चाहते हैं सुरक्षित, इस स्कीम में करें निवेश, 7 साल में मिलेंगे 66 लाख रुपये
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 01 Mar 2022 04:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन