भारतीय रेलवे से हर रोज करोड़ों लोग सफर करते हैं। इसे देश की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। वहीं कोरोना महामारी के चलते बीते दो सालों से रेलवे की कई सुविधाओं पर रोक लगा दी गई थी। अब जाकर कहीं धीरे-धीरे सभी सुविधाओं को वापस पटरी पर लाया जा रहा है। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों को होली पर खास तोहफा दिया है। आज से यानी 1 मार्च से सभी ट्रेनों में अनारक्षित डिब्बों में पहले की तरह ही व्यवस्था शुरू की जा रही है। दरअसल, कोरोना के चलते रेलवे ने इस सुविधा पर प्रतिबंध लगाया हुआ था, वहीं इसके दोबारा से शुरू होने पर यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। अब यात्री पहले की ही तरह ट्रेनों में जनरल टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे। दरअसल, इस बात की जानकारी खुद रेल मंत्रालय ने दी है। आइए जानते हैं आखिर रेल मंत्रालय ने जनरल डिब्बों की पुरानी व्यवस्था को बहाल करने का आदेश देते हुए क्या कहा।
{"_id":"621ddb3d597a7b0cef05fc65","slug":"indian-railways-gave-a-big-holi-gift-now-general-tickets-service-started-again-for-trains","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रेलवे का बड़ा फैसला, अब आसानी से कर सकेंगे यात्रा, जानें कैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रेलवे का बड़ा फैसला, अब आसानी से कर सकेंगे यात्रा, जानें कैसे
Tue, 01 Mar 2022 04:10 PM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Tue, 01 Mar 2022 04:10 PM IST
विज्ञापन
अब ट्रेनों में जनरल टिकट पर कर सकेंगे यात्रा
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
train nअब ट्रेनों में जनरल टिकट पर कर सकेंगे यात्राew
- फोटो : istock
उत्तर और पूर्वी भारत के लोगों को ज्यादा फायदा
- बीते दो साल से रेलवे की रुकी हुई सुविधा को एक बार फिर से बहाल कर दिया गया है। इससे सबसे ज्यादा फायदा उत्तर भारत और पूर्वी भारत के लोगों को होगा। अब होली के त्योहार के लिए घर जाने वाले लोगों को जनरल डिब्बों की पुरानी व्यवस्था की ही तरह सफर करने का मौका मिलेगा।
अब ट्रेनों में जनरल टिकट पर कर सकेंगे यात्रा
- फोटो : istock
रेल मंत्रालय ने दिया आदेश
- इस सिलसिले में रेल मंत्रालय ने आदेश देते हुए कहा कि सभी ट्रेनों को पहले की ही तरह रिस्टोर कर दिया गया है। साथ ही जनरल डिब्बों की पुरानी व्यवस्था को फिर से बहाल करने की मंजूरी दे दी गई है। जिसके बाद अब यात्री ट्रेन में पहले की तरह यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब ट्रेनों में जनरल टिकट पर कर सकेंगे यात्रा
- फोटो : i stock
टिकट लेने में नहीं होगी परेशानी
- अब जनरल टिकट लेने में भी यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी और यात्री आसानी से जनरल टिकट पर यात्रा कर सकते हैं। दरअसल, ये फैसला लोगों की यात्रा को बेहतर बनाने के लिए लिया गया है। रेलवे इसके लिए तमाम तरह की सुविधाएं प्रदान करता रहता है।
विज्ञापन
अब ट्रेनों में जनरल टिकट पर कर सकेंगे यात्रा
- फोटो : i stock
यात्रियों को मिली राहत
- रेलवे के जरिए से रोजाना लाखों की संख्या में लोग एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं। वहीं कोरोनाकाल में रेलवे ने कई तरह की सुविधाओं को खत्म कर दिया था, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं अब इस तोहफे से लोगों को काफी राहत मिली है।