फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई जाने वालों को लगा बड़ा झटका, आज से इन गाड़ियों का बढ़ गया टोल, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Thu, 01 Oct 2026 01:45 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 01 Oct 2026 01:45 PM IST
सार

Mumbai Toll Rates Hike: मुंबई में कमर्शियल वाहनों से आने-जाने वालों के लिए टोल महंगा हो गया है। 1 अक्तूबर से पांच एंट्री पॉइंट पर बस, ट्रक, भारी मोटर वाहन और मिनी बस समेत कुछ कमर्शियल वाहनों के लिए नई टोल दरें लागू हो गई हैं। हालांकि कार, एसयूवी, टैक्सी और ऑटो जैसे वाहनों पर इसका असर नहीं पड़ेगा।
 

विज्ञापन
Mumbai Toll Rates Hike New Toll Charges for Commercial Vehicles From October 1
मुंबई एंट्री पर अब ज्यादा देने होंगे पैसे - फोटो : एआई

मुंबई में काम के सिलसिले में अक्सर आने-जाने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप कमर्शियल वाहन लेकर मुंबई में एंट्री करते हैं तो अब आपको पहले के मुकाबले ज्यादा टोल देना होगा। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम यानी एमएसआरडीसी ने मुंबई के पांच एंट्री पॉइंट पर कुछ कमर्शियल वाहनों के लिए टोल की नई दरें लागू कर दी हैं। नई दरें 1 अक्तूबर से प्रभावी हो गई हैं। तो आइए नई दरों को बारे में विस्तार से जानते हैं।

Mumbai Toll Rates Hike New Toll Charges for Commercial Vehicles From October 1
मुंबई एंट्री पर अब ज्यादा देने होंगे पैसे - फोटो : Adobe Stock

सबसे पहले जानिए किन वाहनों का बढ़ा टोल
नई दरों का असर सभी गाड़ियों पर नहीं पड़ेगा। खास तौर पर कमर्शियल वाहनों के लिए टोल में बढ़ोतरी की गई है। बस और ट्रक से मुंबई में प्रवेश करने पर पहले 150 रुपये टोल देना पड़ता था। अब इसके लिए 180 रुपये चुकाने होंगे। इसी तरह भारी मोटर वाहन के लिए टोल 190 रुपये से बढ़ाकर 225 रुपये कर दिया गया है। मिनी बस और एलसीवी के लिए भी टोल बढ़ा है। इन वाहनों पर पहले 75 रुपये टोल लगता था, जिसे अब बढ़ाकर 90 रुपये कर दिया गया है।

Mumbai Toll Rates Hike New Toll Charges for Commercial Vehicles From October 1
मुंबई एंट्री पर अब ज्यादा देने होंगे पैसे - फोटो : Adobe Stock

इन पांच जगहों पर लागू हुई नई दरें
मुंबई में प्रवेश करने वाले कमर्शियल वाहनों के लिए बढ़ी हुई टोल दरें पांच एंट्री पॉइंट पर लागू की गई हैं। इनमें वाशी, मुलुंड एलबीएस, एरोली, दहिसर और मुलुंड ईस्टर्न एक्सप्रेसवे शामिल हैं। यानी इन रास्तों से मुंबई में आने वाले संबंधित कमर्शियल वाहन चालकों को अब नई दर के हिसाब से टोल देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Toll Rates Hike New Toll Charges for Commercial Vehicles From October 1
मुंबई एंट्री पर अब ज्यादा देने होंगे पैसे - फोटो : Adobe Stock

कार और एसयूवी वालों को राहत
अगर आप प्राइवेट कार या एसयूवी से मुंबई आते-जाते हैं तो इस बदलाव से आपका टोल खर्च नहीं बढ़ेगा। कार और एसयूवी के अलावा ऑटो-रिक्शा, टैक्सी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जुड़े वाहनों को भी इन बढ़ी हुई दरों से राहत दी गई है।

विज्ञापन
Mumbai Toll Rates Hike New Toll Charges for Commercial Vehicles From October 1
मुंबई एंट्री पर अब ज्यादा देने होंगे पैसे - फोटो : Adobe Stock

बार-बार मुंबई आने वालों पर सीधा असर
नई दरों का सबसे ज्यादा असर उन वाहन चालकों पर पड़ेगा जो काम या सामान पहुंचाने के सिलसिले में कमर्शियल वाहन लेकर बार-बार मुंबई आते हैं। खासकर बस, ट्रक, भारी मोटर वाहन और मिनी बस चलाने वालों को अब हर यात्रा में पहले से ज्यादा टोल देना होगा। ऐसे में अगर महीने में कई बार मुंबई आना-जाना होता है तो बढ़ा हुआ टोल कुल यात्रा खर्च पर भी असर डाल सकता है।

यूपीआई पिन डाले बिना खाते से पैसे निकल सकते हैं? पेमेंट करने वालों को पता होना चाहिए ये नियम

राशन लेने के लिए अंगूठा लगाने की झंझट खत्म? 1 अक्तूबर से बदल जाएगा पूरा तरीका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed