आज के इस युग में जिस तेजी से तकनीक का विकास हो रहा है, उसने हमारी सभी पारंपरिक व्यवस्थाओं को बदल के रख दिया है। तकनीक के विकास का एक बहुत बड़ा असर सूचना क्षेत्र पर पड़ा है। इसके आने से सूचना क्षेत्र में एक अभूतपूर्व क्रांति आई है। अब हम एक ऐसे भविष्य में कदम रखने जा रहे हैं, जहां वर्चुअल रियलिटी जैसी अवधारणा इंटरनेट के क्षेत्र को एक नया आयाम देने वाली है। वहीं उसी के समानांतर साइबर फ्रॉड और हैकिंग का संसार भी काफी बड़ा हुआ है। आज बड़े-बड़े साइबर अपराधी वायरस और मैलवेयर अटैक के जरिए धोखाधड़ी करने का काम कर रहे हैं। आपने हैकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले वायरस के बारे में बहुत बार सुना होगा। वहीं आपको क्या इस बारे में पता है कि आखिर ये होते क्या हैं? अगर नहीं, तो आज हम इसी के बारे में जानेंगे कि आखिर वायरस क्या होते हैं? और ये काम कैसे करते हैं?
Mobile Virus: क्या होते हैं वायरस और कैसे करते हैं ये काम? आसान शब्दों में समझें सबकुछ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 21 Dec 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन