फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Facebook Profile Lock: आप भी लॉक करना चाहते हैं अपनी फेसबुक प्रोफाइल, ये रहा बेहद आसान तरीका

Tue, 21 Dec 2021 04:31 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 21 Dec 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
how to Lock Facebook Profile in mobile follow these easy steps
फेसबुक प्रोफाइल लॉक करने का तरीका - फोटो : Istock

मेटा यानी फेसबुक अपने यूजर्स को अधिक सुविधा देने और उनके डाटा को सुरक्षित करने के लिए लगातार अपने प्लेटफॉर्म पर नई-नई सर्विस को जोड़ता रहता है। इन्हीं में से एक है प्रोफाइल लॉक की सुविधा। अपनी प्रोफाइल लॉक करके आप अपने फेसबुक अकाउंट में ज्यादा प्राइवेसी जोड़ सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि आपकी प्रोफाइल वो लोग नहीं देख सकेंगे जो लोग आपकी फेसबुक फ्रेंड लिस्ट में नहीं है। उन्हें सिर्फ आपकी प्रोफाइल का लिमिटेड व्यू ही दिखाई देगा। लॉक की गई प्रोफाइल पर कोई भी पोस्ट सार्वजनिक नहीं रहती है। ये केवल आपके फ्रेंड्स को ही दिखाई देती है। इसका मतलब आपके द्वारा पोस्ट की गई कोई भी फोटो, प्रोफाइल पिक्चर, कवर फोटो, स्टोरीज और नई पोस्ट केवल उन लोगों को ही दिखाई देंगी जो फ्रेंड लिस्ट में हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी फेसबुक प्रोफाइल को लॉक करना चाहते हैं तो यहां हम आपको कुछ सिंपल स्टेप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो करके आप भी अपनी फेसबुक प्रोफाइल लॉक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं बेहद आसान सा तरीका... 

how to Lock Facebook Profile in mobile follow these easy steps
फेसबुक प्रोफाइल लॉक करने का तरीका - फोटो : Istock
ऐसे लॉक करें अपनी फेसबुक प्रोफाइल
  • मोबाइल फोन से अपनी प्रोफाइल लॉक करने के लिए सबसे पहले फेसबुक ओपन करना होगा और Your Profile पर जाना होगा। 
how to Lock Facebook Profile in mobile follow these easy steps
फेसबुक प्रोफाइल लॉक करने का तरीका - फोटो : Istock
  • अब आपको Add to Story और Edit Profile के बाद 3 डॉट्स दिखाई दे रहे होंगे, 3 डॉट्स पर क्लिक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to Lock Facebook Profile in mobile follow these easy steps
फेसबुक प्रोफाइल लॉक करने का तरीका - फोटो : Pixabay
  • यहां आपको अपनी प्रोफाइल लॉक करने का ऑप्शन दिखाई देगा। इसके बाद अगला पेज आपको ब्रीफ डिटेल देगा कि ये फीचर कैसे काम करता है। 
विज्ञापन
how to Lock Facebook Profile in mobile follow these easy steps
फेसबुक प्रोफाइल लॉक करने का तरीका - फोटो : Istock
  • इसके बाद नीचे प्रोफाइल लॉक करने का ऑप्शन आ रहा होगा। उस ऑप्शन पर टैप करने के बाद एक पॉपअप दिखाई देगा, जिस पर लिखा होगा You Locked Your Profile, मतलब आपकी प्रोफाइल लॉक हो गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed