{"_id":"621db7ae07014a4edb21953c","slug":"mobile-tips-how-to-call-and-send-messages-to-anyone-without-showing-real-mobile-number","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mobile Tips: बिना अपना असली नंबर बताए किसी को भी कर सकते हैं कॉल या मैसेज, ये रहा तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Mobile Tips: बिना अपना असली नंबर बताए किसी को भी कर सकते हैं कॉल या मैसेज, ये रहा तरीका
Tue, 01 Mar 2022 05:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 01 Mar 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
बिना अपना असली नंबर बताए किसी को भी कर सकते हैं कॉल या मैसेज
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज के समय में हम टेक्नोलॉजी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। जो चीजें एक समय में हमें नामुमकिन सी लगती थी, अब वही चीजें एक क्लिक में पूरी हो जाती हैं। वहीं, अब हम चिट्ठियों के जमाने से निकलकर मोबाइल के समय में जी रहे हैं। किसी को भी देश-विदेश में कॉल करना हो, तो बस एक नंबर ही डायल करना पड़ता है। वहीं, मैसेज भी हम सेकंडों में भेज सकते हैं। वहीं, तकनीक के इस दौर में कुछ भी नामुमकिन नहीं रहा और इससे तकनीक ने हमारी निजता को भी बनाए रखा है। तभी तो अगर आप चाहते हैं कि आप किसी को कॉल या मैसेज करें, और उसे आपका मोबाइल नंबर भी पता न चले, तो ऐसा मुमकिन है। जी हां, ऐसा हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि ये होगा कैसे। आप इस बारे में अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...
बिना अपना असली नंबर बताए किसी को भी कर सकते हैं कॉल या मैसेज
- फोटो : istock
करना होगा ये काम:-
स्टेप 1
- अगर आप किसी को भी बिना अपना नंबर बताए मैसेज या कॉल करना चाहते हैं, तो आपको अपने एंड्रॉयड मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर पर जाना है। फिर यहां से आपको 'Text Me' नाम की एप को डाउनलोड करना है और फिर इस एप को इंस्टॉल करना है।
बिना अपना असली नंबर बताए किसी को भी कर सकते हैं कॉल या मैसेज
- फोटो : istock
स्टेप 2
- अब यहां वो मोबाइल नंबर डालकर रजिस्टर करें, जिस नंबर को आप अपने असली नंबर के बदले दिखाना चाहते हैं। ऐसा करने के बाद आप अपने मोबाइल नंबर से जिसे भी कॉल करेंगे, उसे आपका नंबर नहीं बल्कि एप पर दर्ज किया नंबर नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अपना असली नंबर बताए किसी को भी कर सकते हैं कॉल या मैसेज
- फोटो : istock
- वहीं, आपके द्वारा भेजा गया नंबर भी सामने वाले को एप पर रजिस्टर नंबर से ही जाएगा। इस एप की खासियत ये है कि इस एप में आप एक साथ कई नंबरों का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको शुल्क देना होता है।
विज्ञापन
बिना अपना असली नंबर बताए किसी को भी कर सकते हैं कॉल या मैसेज
- फोटो : istock
मुफ्त कॉल भी होती है एप से
- वहीं, अगर आप मुफ्त में किसी को कॉल करना चाहते हैं, तो आप इस एप की मदद से वो फ्री में कर सकते हैं। वहीं, मुफ्त में इससे मैसेज भी भेजा जा सकता है। हालांकि, फिलहाल ये सेवा कुछ ही देशों में उपलब्ध है।