फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की टिप्स: किसी को बेच रहे हैं मोबाइल तो पहले ही कर लें ये चार काम, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में

Wed, 29 Jan 2025 06:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 29 Jan 2025 06:09 PM IST
सार

जब हम कुछ साल मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर लेते हैं तो फिर नया मोबाइल खरीदने के लिए पुराने मोबाइल फोन को सेल कर देते हैं, लेकिन इस दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन
mobile selling tips: these things to keep in your mind while selling your old mobile
पुराना मोबाइल बेचते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock
loader

Mobile Selling Tips in Hindi: अगर यूं कहा जाए कि मोबाइल फोन आज की जरूरत है तो शायद इसमें कुछ गलत न हो? ऐसा इसलिए क्योंकि मोबाइल के जरिए किसी से बात करनी हो या फिर मनोरंजन करना हो, बैंक से जुड़ा काम करना हो आदि। ऐसे ही मोबाइल से नाजाने कितने काम आसानी से हो जाते हैं। वहीं, आज के समय में मार्केट में नई-नई तकनीक से लैस मोबाइल भी लॉन्च होते रहते हैं जिसके कारण लोग भी इन मोबाइल को खरीदते हैं।

ऐसे में पहले से इस्तेमाल कर रहे है मोबाइल फोन को लोग अपने किसी दोस्त, किसी मोबाइल स्टोर पर सेल कर देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने किसी पुराने मोबाइल को बेचने का प्लान कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जिनके बारे में आप आगे जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं जिनका ध्यान आपको मोबाइल बेचने से पहले रखना चाहिए। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

mobile selling tips: these things to keep in your mind while selling your old mobile
पुराना मोबाइल बेचते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock

मोबाइल बेचते समय इन बातों का रखें ध्यान:-

पहली बात

  • अगर आप भी अपने मोबाइल फोन को बेच रहे हैं तो उसे रिसेट करना न भूलें। ध्यान से अपने मोबाइल को रिसेट कर दें जिससे आपका मोबाइल में मौजूदा डाटा डिलीट हो जाएगा। साथ ही आपकी पर्सनल जानकारी मोबाइल लेने वाले व्यक्ति के पास नहीं जा पाएगी।
mobile selling tips: these things to keep in your mind while selling your old mobile
पुराना मोबाइल बेचते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock

दूसरी बात

  • हमारे मोबाइल फोन में हमारा कई तरह का डाटा होता है जिसमें मैसेज, फोटो, वीडियो या अन्य तरह की फाइल्स होती हैं। इसलिए मोबाइल को बेचने से पहले उसमें से अपना पूरा डाटा निकालना न भूलें ताकि आपको बाद में दिक्कत न हो। साथ ही डाटा निकालने के बाद मोबाइल से हटाना भी न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
mobile selling tips: these things to keep in your mind while selling your old mobile
पुराना मोबाइल बेचते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock

तीसरी बात

  • आप अपना मोबाइल किसी दोस्त या किसी अन्य व्यक्ति को बेच रहे हैं तो एक व्हाइट पेपर पर एक एप्लीकेशन जरूर लिखवा लें। इसमें लिखें कि आपसे कौन सी तारीख से, कितने बजे और कौन व्यक्ति मोबाइल खरीद रहा है आदि। साथ ही अपने और खरीदार के आधार की कॉपी जरूर लगवा लें। ऐसे में अगर आपके मोबाइल से कोई गलत कॉल या इसका गलत इस्तेमाल होता है तो आप दिक्कत में पड़ने से बच सकते हैं।
विज्ञापन
mobile selling tips: these things to keep in your mind while selling your old mobile
पुराना मोबाइल बेचते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock

चौथी बात

  • आप जब भी किसी स्टोर पर अपने पुराने मोबाइल फोन को बेच रहे हैं तो यहां पर आपको अपने मोबाइल का बॉक्स और चार्जर, बिल आदि दे देना चाहिए। इससे एक तो मोबाइल की आपको सही कीमत मिल सकती है और दूसरा इससे ये भी पता चलता है कि मोबाइल आपका ही है। इसलिए इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed