Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
mobile selling tips: these things to keep in your mind while selling your old mobile
{"_id":"6799caf459c1608cf40868f1","slug":"mobile-selling-tips-these-things-to-keep-in-your-mind-while-selling-your-old-mobile-2025-01-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की टिप्स: किसी को बेच रहे हैं मोबाइल तो पहले ही कर लें ये चार काम, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की टिप्स: किसी को बेच रहे हैं मोबाइल तो पहले ही कर लें ये चार काम, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 29 Jan 2025 06:09 PM IST
सार
जब हम कुछ साल मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर लेते हैं तो फिर नया मोबाइल खरीदने के लिए पुराने मोबाइल फोन को सेल कर देते हैं, लेकिन इस दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
पुराना मोबाइल बेचते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
Mobile Selling Tips in Hindi: अगर यूं कहा जाए कि मोबाइल फोन आज की जरूरत है तो शायद इसमें कुछ गलत न हो? ऐसा इसलिए क्योंकि मोबाइल के जरिए किसी से बात करनी हो या फिर मनोरंजन करना हो, बैंक से जुड़ा काम करना हो आदि। ऐसे ही मोबाइल से नाजाने कितने काम आसानी से हो जाते हैं। वहीं, आज के समय में मार्केट में नई-नई तकनीक से लैस मोबाइल भी लॉन्च होते रहते हैं जिसके कारण लोग भी इन मोबाइल को खरीदते हैं।
ऐसे में पहले से इस्तेमाल कर रहे है मोबाइल फोन को लोग अपने किसी दोस्त, किसी मोबाइल स्टोर पर सेल कर देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने किसी पुराने मोबाइल को बेचने का प्लान कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जिनके बारे में आप आगे जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं जिनका ध्यान आपको मोबाइल बेचने से पहले रखना चाहिए। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
पुराना मोबाइल बेचते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
मोबाइल बेचते समय इन बातों का रखें ध्यान:-
पहली बात
अगर आप भी अपने मोबाइल फोन को बेच रहे हैं तो उसे रिसेट करना न भूलें। ध्यान से अपने मोबाइल को रिसेट कर दें जिससे आपका मोबाइल में मौजूदा डाटा डिलीट हो जाएगा। साथ ही आपकी पर्सनल जानकारी मोबाइल लेने वाले व्यक्ति के पास नहीं जा पाएगी।
3 of 5
पुराना मोबाइल बेचते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरी बात
हमारे मोबाइल फोन में हमारा कई तरह का डाटा होता है जिसमें मैसेज, फोटो, वीडियो या अन्य तरह की फाइल्स होती हैं। इसलिए मोबाइल को बेचने से पहले उसमें से अपना पूरा डाटा निकालना न भूलें ताकि आपको बाद में दिक्कत न हो। साथ ही डाटा निकालने के बाद मोबाइल से हटाना भी न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुराना मोबाइल बेचते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरी बात
आप अपना मोबाइल किसी दोस्त या किसी अन्य व्यक्ति को बेच रहे हैं तो एक व्हाइट पेपर पर एक एप्लीकेशन जरूर लिखवा लें। इसमें लिखें कि आपसे कौन सी तारीख से, कितने बजे और कौन व्यक्ति मोबाइल खरीद रहा है आदि। साथ ही अपने और खरीदार के आधार की कॉपी जरूर लगवा लें। ऐसे में अगर आपके मोबाइल से कोई गलत कॉल या इसका गलत इस्तेमाल होता है तो आप दिक्कत में पड़ने से बच सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पुराना मोबाइल बेचते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
चौथी बात
आप जब भी किसी स्टोर पर अपने पुराने मोबाइल फोन को बेच रहे हैं तो यहां पर आपको अपने मोबाइल का बॉक्स और चार्जर, बिल आदि दे देना चाहिए। इससे एक तो मोबाइल की आपको सही कीमत मिल सकती है और दूसरा इससे ये भी पता चलता है कि मोबाइल आपका ही है। इसलिए इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।