माइक्रोवेव में पानी गर्म करना आजकल काफी आसान काम लगता है। कप में पानी डालिए, माइक्रोवेव में रखिए, टाइम सेट कीजिए और कुछ देर में गर्म पानी तैयार। लेकिन क्या आपको पता है कि पानी को जरूरत से ज्यादा गर्म करने पर यह काम खतरनाक भी हो सकता है? खासकर तब, जब पानी बाहर से शांत दिखाई दे रहा हो, लेकिन अंदर काफी गर्म हो चुका हो। तो आइए विस्तार से जानते हैं।
पानी गर्म करने के बाद माइक्रोवेव से कप निकालते समय रहें सावधान, अचानक हो सकता है ऐसा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 17 Sep 2026 10:16 AM IST
सार
Microwave Water: माइक्रोवेव में पानी गर्म करना आसान लगता है, लेकिन बहुत ज्यादा देर तक पानी गर्म करने या गर्म कप को तुरंत हिलाने-छूने से परेशानी हो सकती है। कुछ स्थितियों में पानी सामान्य तरीके से उबलता हुआ नजर नहीं आता और कप हिलाने या बाहर निकालने पर अचानक उछल सकता है। इसलिए पानी गर्म करते समय कुछ छोटी सावधानियां जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन