फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या किसी कंफर्म टिकट को दूसरे व्यक्ति के नाम से ट्रांसफर कर सकते हैं? जानें नियम

Thu, 17 Sep 2026 07:47 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 17 Sep 2026 07:47 PM IST
सार

IRCTC Ticket Passenger Name Change Rules: हमारे देश में अधिकतर लोग भारतीय रेल से यात्रा करते हैं। कई बार लोगों के मन ये सवाल होता है कि क्या वो दूसरे के टिकट पर नाम बदलवाकर यात्रा कर सकते हैं। आपको बता दें कि ऐसा सिर्फ अपने परिवारजनों के लिए किया जा सकता है। आइए इसके बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Can Confirmed Train Ticket Be Transferred to Another Person? Know IRCTC Rules
क्या कंफर्म टिकट पर आपका भाई यात्रा कर सकता है? - फोटो : AI

How To Transfer Confirmed Railway Ticket: भारतीय रेलवे से सफर करने वाले कई यात्रियों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि क्या वे अपने नाम का कंफर्म ट्रेन टिकट किसी दोस्त या रिश्तेदार के नाम पर ट्रांसफर कर सकते हैं। कई बार गलत नाम, लिंग या उम्र दर्ज हो जाने पर लोग उसमें ऑनलाइन सुधार की तलाश करने लगते हैं।



हालांकि, आईआरसीटीसी का ऐसा कोई नियम या विकल्प नहीं है, जिससे टिकट बुक होने के बाद उसमें नाम, लिंग या उम्र में ऑनलाइन कोई संशोधन या बदलाव किया जा सके। आइए इस लेख आसान भाषा में समझते हैं कि इस स्थिति में रेलवे के क्या नियम हैं और आपके पास क्या विकल्प बचता है।

Can Confirmed Train Ticket Be Transferred to Another Person? Know IRCTC Rules
ऑनलाइन नाम या विवरण बदलने का कोई विकल्प नहीं - फोटो : Adobe Stock

ऑनलाइन नाम या विवरण बदलने का कोई विकल्प नहीं

  • आईआरसीटीसी ऐप या वेबसाइट पर ऐसा कोई फीचर नहीं है जिससे आप पहले से बुक टिकट में नाम, उम्र या जेंडर बदल सकें।
  • एक बार टिकट बुक हो जाने के बाद ये विवरण ऑनलाइन एडिट नहीं किए जा सकते हैं।
Can Confirmed Train Ticket Be Transferred to Another Person? Know IRCTC Rules
गलत नाम दर्ज होने पर कैंसिल - फोटो : Adobe Stock

गलत नाम दर्ज होने पर क्या करें?

  • बुकिंग के दौरान नाम गलत दर्ज होने पर ऑनलाइन सुधार का कोई विकल्प नहीं मिलता है।
  • इसे ठीक करने का एकमात्र तरीका पुराना टिकट कैंसिल करके सही विवरण के साथ नया टिकट बुक करना ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Can Confirmed Train Ticket Be Transferred to Another Person? Know IRCTC Rules
सिर्फ परिवार के सदस्यों को ट्रांसफर का है नियम - फोटो : Adobe Stock
सिर्फ परिवार के सदस्यों को ट्रांसफर का है नियम
  • रेलवे के नियमानुसार, आप अपना कंफर्म टिकट सिर्फ अपने परिवार के सदस्यों (जैसे माता-पिता, भाई-बहन, पति-पत्नी या बच्चों) के नाम ट्रांसफर करा सकते हैं।
  • इसके लिए यात्रा से 48 घंटे पहले रेलवे मुख्य आरक्षण केंद्र जाना पड़ता है। ध्यान रखें कि ये ट्रांसफर सिर्फ एक बार ही हो सकता है।
विज्ञापन
Can Confirmed Train Ticket Be Transferred to Another Person? Know IRCTC Rules
स्टेशन जाकर चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर से करें संपर्क - फोटो : AdobeStock
स्टेशन जाकर चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर से करें संपर्क
  • पारिवारिक ट्रांसफर के लिए आपको अपना ओरिजिनल आईडी प्रूफ और रिश्ते का प्रमाण लेकर स्टेशन के चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर के पास जाना होगा। 
  • काउंटर पर लिखित आवेदन देकर ही सिर्फ परिवार के सदस्य का नाम चढ़ाया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed