Premature FD Withdrawal Rules: अक्सर लोग किसी आपातकालीन जरूरत या अचानक पैसे की तंगी होने पर अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट को मैच्योरिटी की तारीख से पहले तोड़ने का फैसला कर लेते हैं। हालांकि, बैंक ग्राहकों को समय से पहले एफडी बंद करने की पूरी सुविधा देते हैं, लेकिन ऐसा करने पर आपको वित्तीय नुकसान उठाना पड़ता है।
{"_id":"6aabfb53512d3c90f60bba0a","slug":"thinking-of-premature-fd-withdrawal-understand-these-key-rules-first-in-hindi-2026-09-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"समय से पहले एफडी तोड़ने की सोच रहे हैं? ये बातें अच्छे से समझ लें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
समय से पहले एफडी तोड़ने की सोच रहे हैं? ये बातें अच्छे से समझ लें
Thu, 17 Sep 2026 08:08 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Thu, 17 Sep 2026 08:08 PM IST
सार
Fixed Deposit Premature Closure Penalty: कई बार ऐसा होता है कि लोगों को पैसे की जरूरत होती है तो वो तुरंत अपना एफडी तोड़ने के बारे में सोचने लगते हैं। अगर आप भी अपना एफडी तोड़ने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको ये लेख जरूर पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
समय से पहले एफडी तोड़ना
- फोटो : AI
ब्याज दर में भारी कटौती
- फोटो : AdobeStock
ब्याज दर में भारी कटौती
- समय से पहले एफडी बंद करने पर बैंक आपको शुरुआत में तय की गई ब्याज दर नहीं देते हैं। बैंक आपको उसी अवधि की ब्याज दर भुगतान करते हैं, जितने समय तक पैसा जमा रहा।
- उदाहरण के लिए, अगर आपने 5 साल के लिए 7% पर एफडी की थी और 2 साल बाद तोड़ रहे हैं, तो आपको केवल 2 साल वाली प्रचलित दर (मान लीजिए 6%) के हिसाब से ही ब्याज मिलेगा।
पेनल्टी और अतिरिक्त शुल्क का नियम
- फोटो : AdobeStock
पेनल्टी और अतिरिक्त शुल्क का नियम
- समय सीमा से पहले पैसा निकालने पर बैंक कुल जमा राशि पर 0.5% से लेकर 1% तक की प्री-मैच्योर पेनल्टी लगाते हैं।
- यह पेनल्टी आपके घटे हुए ब्याज दर में से काटी जाती है। यानी कम ब्याज दर मिलने के बाद उसमें से 1% पेनल्टी और घट जाएगी, जिससे आपकी कुल कमाई काफी कम हो जाती है।
- मोटे तौर पर समझें तो इस स्थिति में आपको सिर्फ 5% का ब्याज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्स सेविंग एफडी पर कड़े नियम
- फोटो : AdobeStock
टैक्स सेविंग एफडी पर कड़े नियम
- अगर आपने 5 साल की टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट कराई है, तो आप उसे 5 साल से पहले किसी भी स्थिति में नहीं तोड़ सकते।
- इस प्रकार की एफडी में 5 साल का लॉक-इन पीरियड लागू होता है। इसमें आपातकाल में भी समय से पहले पैसे निकालने या बंद करने की अनुमति नहीं मिलती है।
विज्ञापन
पूरी एफडी तोड़ने के बजाय ये विकल्प चुनें
- फोटो : AdobeStock
पूरी एफडी तोड़ने के बजाय ये विकल्प चुनें
- अगर आपको सिर्फ थोड़े पैसे की जरूरत है, तो पूरी एफडी बंद करने की बजाय पार्शियल विड्रॉल का विकल्प चुन सकते हैं।
- इसके अलावा आप अपनी एफडी के बदले बैंक से लोन या ओवरड्राफ्ट सुविधा भी ले सकते हैं।
- इससे आपकी एफडी बरकरार रहेगी और ब्याज का नुकसान भी नहीं होगा।