अगर आपने कभी किसी कार के आगे या पीछे लाल रंग का ‘L’ लिखा देखा है, तो ये महज पहचान के लिए नहीं होता। ये संकेत बताता है कि गाड़ी चलाने वाला व्यक्ति लर्निंग लाइसेंस वाला है यानी अभी वो ड्राइविंग में पक्का नहीं है यानी अभी गाड़ी सीख रहा है।
{"_id":"6aabf276b6d5a625200d2c95","slug":"when-and-why-is-an-l-sign-mandatory-on-a-car-know-the-learner-s-licence-rules-2026-09-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार पर कब और क्यों लिखवाना पड़ता है 'L'? नियम जानेंगे तो कहेंगे ये तो पता ही नहीं था","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
कार पर कब और क्यों लिखवाना पड़ता है 'L'? नियम जानेंगे तो कहेंगे ये तो पता ही नहीं था
Thu, 17 Sep 2026 07:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 17 Sep 2026 07:31 PM IST
सार
लर्नर लाइसेंस पर गाड़ी चलाते समय कार के आगे और पीछे ‘L’ प्लेट लगाना जरूरी होता है। नियम में इसके आकार, रंग और साथ बैठे लाइसेंसधारी व्यक्ति से जुड़ी शर्तें भी तय हैं। इस रिपोर्ट में आप सबकुछ विस्तार से जान सकते हैं।
विज्ञापन
गाड़ी पर L के निशान का मतलब क्या है?
- फोटो : Amar Ujala AI
गाड़ी पर L के निशान का मतलब क्या है? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : AI Generated
गाड़ी में कहां लगाना होता है ‘L’?
- सेंट्रल मोटर व्हीकल्स नियम, 1989 के नियम 3 के मुताबिक ‘L’ का निशान गाड़ी के आगे और पीछे यानी दोनों तरफ होना चाहिए
- ये निशान गाड़ी पर पेंट किया जा सकता है या प्लेट-कार्ड के रूप में लगाया जा सकता है
- नियम के अनुसार ‘L’ लाल रंग का और सफेद बैकग्राउंड पर होना चाहिए
- यानी केवल कागज पर छोटा-सा ‘L’ लिखकर कहीं चिपका देना नियम की बताई गई व्यवस्था के अनुरूप नहीं है
गाड़ी पर L के निशान का मतलब क्या है? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : AI Generated
‘L’ प्लेट का आकार कितना होना चाहिए?
- नियम में इसके आकार को लेकर भी स्पष्ट प्रावधान है
- प्लेट या जिस हिस्से पर ‘L’ लगाया गया है, वो कम से कम 18 सेंटीमीटर वर्ग का होना चाहिए
- वहीं ‘L’ अक्षर की ऊंचाई कम से कम 10 सेंटीमीटर, मोटाई 2 सेंटीमीटर और नीचे की चौड़ाई 9 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है
- इसका मकसद दूसरे सड़क उपयोगकर्ताओं को पहले से संकेत देना है कि गाड़ी चलाने वाला व्यक्ति अभी ड्राइविंग सीख रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी पर L के निशान का मतलब क्या है? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : AI Generated
क्या L लगाकर लर्नर अकेले गाड़ी चला सकता है?
- यहां पर एक और जरूरी नियम है, जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है
- लर्नर लाइसेंस धारक को गाड़ी चलाते समय अपने साथ ऐसे व्यक्ति को बगल वाली सीट पर बैठाना होता है
- जिसके पास उस गाड़ी को चलाने का प्रभावी ड्राइविंग लाइसेंस हो और जो गाड़ी को नियंत्रित या रोकने की स्थिति में बैठा हो
- इसलिए लर्नर लाइसेंस मिलने का मतलब ये नहीं है कि व्यक्ति बिना किसी अनुभवी लाइसेंसधारी के अकेले सड़क पर कार चला सकता है
विज्ञापन
गाड़ी पर L के निशान का मतलब क्या है? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : AI Generated
गाड़ी से कब हटा सकते हैं L का निशान?
- जब व्यक्ति ड्राइविंग टेस्ट पास कर लेता है और उसका स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बन जाता है
- तब लर्नर के तौर पर ‘L’ प्लेट लगाने की जरूरत नहीं रहती यानी आप इसे हटा सकते हैं