Maharajas Express Train: अगर आपने कभी भारतीय ट्रेन से सफर किया होगा तो जाहिर है कि आप ये जान पाए होंगे कि यात्रा के दौरान इसमें क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं। आरामदायक सीट, खान-पान की व्यवस्था, शौचालय की सुविधा समेत एसी भी ट्रेनों में होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय रेलवे एक ऐसी ट्रेन भी चलाता है जिससे आप भारत दर्शन कर सकते हैं और वो भी एकदम महल जैसी ट्रेन में। जी हां, क्योंकि भारतीय रेलवे की ये ट्रेन चलता-फिरता महल है। दरअसल, इस ट्रेन का नाम है महाराजा एक्सप्रेस जिसे भारतीय रेलवे चलाता है। तो चलिए बिना देर किए इस ट्रेन की खासियत और इसके टिकट के दाम के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66a2019443181f7c2b076abf","slug":"maharajas-express-train-facilities-and-ticket-price-2024-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानना जरूरी: भारत की एक ऐसी ट्रेन जो चलते-फिरते महल से नहीं है कम, जानें कितना है किराया","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जानना जरूरी: भारत की एक ऐसी ट्रेन जो चलते-फिरते महल से नहीं है कम, जानें कितना है किराया
Thu, 25 Jul 2024 01:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 25 Jul 2024 01:13 PM IST
विज्ञापन
महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन का किराया कितना है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन का किराया कितना है?
- फोटो : the-maharajas.com
- दरअसल, सबसे पहले ये जान लें कि ये महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन देश और दुनिया की सबसे लग्जरियस ट्रेनों में शुमार है। ये एक ऐसी ट्रेन है जिसमें आप राजशाही अंदाज का लुत्फ उठा सकते हैं। इस ट्रेन के अंदर हर तरह की आलीशान सुविधाएं मौजूद हैं जो आपको एक अलग अनुभव देती हैं। इस ट्रेन में 14 केबिन हैं और हर केबिन में फोन, टीवी, डीवीडी प्लेयर, इंटरनेट, इलेक्ट्रॉनिक लॉकर के साथ हर केबिन में बाथरूम की भी सुविधा है।
महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन का किराया कितना है?
- फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं बुकिंग
- अगर आप भी चाहते हैं कि आप इस ट्रेन में अपना सफर करें, तो आप ऐसा कर सकते हैं
- इसके लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट the-maharajas.com पर जाना है और यहां जाकर आप अपनी टिकट बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन का किराया कितना है?
- फोटो : the-maharajas.com
कुछ ऐसा होता है पैकेज
- इस महाराज एक्सप्रेस से आप कम से कम 3 रातें और 4 दिन का पैकेज ले सकते हैं। वहीं, आप अधिक से अधिक 6 रातें और 7 दिन का इसका पैकेज बुक कर इस ट्रेन के जरिए घूम सकते हैं।
विज्ञापन
महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन का किराया कितना है?
- फोटो : the-maharajas.com
इन जगहों को कवर करती है ट्रेन
- बात अगर इस ट्रेन के रुट की करें तो ये ट्रेन दिल्ली, आगरा, ओरछा, रणथंभौर, वाराणसी, जयपुर, खजुराहो, जोधपुर, बीकानेर, फतेहपुर, उदयपुर, मुंबई और सीकरी जैसे शहरों को कवर करती है।