फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1 अक्तूबर तक नहीं करवाई केवाईसी तो क्या नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर? जानें नया नियम और कैसे करें केवाईसी

Wed, 23 Sep 2026 02:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 23 Sep 2026 02:29 PM IST
सार

1 अक्तूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG रिफिल के लिए Biometric Aadhaar Authentication यानी BAA जरूरी होगा। केवाईसी पूरी नहीं होने पर सिलिंडर पूरी तरह बंद नहीं होगा, लेकिन सब्सिडी वाले रिफिल की सुविधा नहीं मिलेगी। इसलिए एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए केवाईसी करवाना जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन
LPG KYC Rule From October 1: What Happens If Aadhaar Biometric Authentication Is Not Done
क्या नहीं करवाई KYC तो क्या नहीं मिलेगा LPG गैस सिलिंडर? - फोटो : Amar Ujala AI

घरेलू एलपीजी सिलिंडर इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए 1 अक्तूबर 2026 से नियम बदलने जा रहा है। दरअसल, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक, घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाले रिफिल के लिए Biometric Aadhaar Authentication यानी BAA पूरा करना होगा।



ऐसे में अगर आप भी एलपीजी गैस सिलिंडर का इस्तेमाल करते हैं और आपने अब तक केवाईसी नहीं करवाई है, तो जल्द करवा लें। वरना आपको आगे दिक्कत हो सकती है। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे एलपीजी सिलिंडर की केवाईसी के बारे में जान सकते हैं...

LPG KYC Rule From October 1: What Happens If Aadhaar Biometric Authentication Is Not Done
LPG गैस सिलिंडर की ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : Amar Ujala AI

1 अक्तूबर से गैस सिलिंडर में क्या बदलेगा?

  • दरअसल, जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक केवाईसी यानी BAA नहीं कराया है
  • उनके लिए सब्सिडी वाले रिफिल की सुविधा Authentication पूरा होने के बाद ही उपलब्ध होगी यानी उन्हें सब्सिडी वाला सिलिंडर बिना केवाईसी के नहीं मिल पाएगा
LPG KYC Rule From October 1: What Happens If Aadhaar Biometric Authentication Is Not Done
क्या नहीं करवाई KYC तो क्या नहीं मिलेगा LPG गैस सिलिंडर? - फोटो : AI Generated
  • जबकि, जिन उपभोक्ताओं की Biometric Aadhaar Authentication पहले ही पूरी हो चुकी है, उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया कराने की जरूरत नहीं होगी
  • उनकी सब्सिडी वाले LPG रिफिल की बुकिंग पहले की तरह जारी रहेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
LPG KYC Rule From October 1: What Happens If Aadhaar Biometric Authentication Is Not Done
क्या नहीं करवाई KYC तो क्या नहीं मिलेगा LPG गैस सिलिंडर? - फोटो : Adobe Stock

क्या केवाईसी न करवाने पर सिलिंडर पूरी तरह बंद हो जाएगा?

  • यहां सबसे ज्यादा भ्रम इसी बात को लेकर है कि अगर केवाईसी नहीं करवाई, तो क्या सिलिंडर नहीं मिलेगा
  • जान लें कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है यानी चाहे आप केवीईसी करवाते हैं या नहीं, तो भी आपको गैस सिलिडंर पहले की तरह मिलते रहेंगे
  • हालांकि, केवाईसी न करवाने पर आपको सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर नहीं मिल पाएगा बल्कि, आपको गैस सिलिंडर के लिए अतिरिक्त पैसे देने पड़ेंगे
विज्ञापन
LPG KYC Rule From October 1: What Happens If Aadhaar Biometric Authentication Is Not Done
क्या नहीं करवाई KYC तो क्या नहीं मिलेगा LPG गैस सिलिंडर? - फोटो : AI Generated

1 अक्तूबर से पहले कैसे करें गैसे सिलिंडर की केवाईसी?

  • आप अपने गैस कंपनी के आधिकारिक एप पर जाकर केवाईसी कर सकते हैं
  • अगर आप किसी कारण से एप से केवाईसी नहीं कर पा रहे हैं
  • तो ऐसे में आप अपनी गैस एजेंसी जा सकते हैं, यहां पर जाकर भी आप केवाईसी करवा सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed