PF Member Death Benefits: नौकरीपेशा लोगों के लिए पीएफ सिर्फ बचत का जरिया नहीं है। ईपीएफओ से जुड़े कर्मचारियों और उनके परिवार को कई सामाजिक सुरक्षा लाभ भी मिलते हैं।
अगर किसी PF सदस्य की नौकरी के दौरान मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को कुछ परिस्थितियों में बीमा और पेंशन का लाभ मिल सकता है। इसलिए हर पीएफ खाताधारक को इस बारे में जानकारी होना जरूरी हो जाता है। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
PF में क्या होता है EDLI?
- फोटो : Adobe Stock
EDLI के तहत मिलता है बीमा लाभ
- ईपीएफओ की Employees' Deposit Linked Insurance Scheme यानी कर्मचारी जमा-संबद्ध बीमा योजना के तहत कर्मचारी की नौकरी के दौरान मौत होने पर उसके पात्र परिवार या नामित व्यक्ति को बीमा लाभ दिया जाता है
- ईपीएफओ के मुताबिक, EDLI में अधिकतम बीमा लाभ 7 लाख रुपये है।
- हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर मृत सदस्य के परिवार को सीधे 7 लाख रुपये मिलेंगे
3 of 5
PF में क्या होता है EDLI?
- फोटो : Adobe Stock
- लाभ की गणना योजना में तय नियमों के अनुसार होती है
- पात्र मामलों में न्यूनतम आश्वासन लाभ 2.50 लाख रुपये और अधिकतम 7 लाख रुपये तक है
- ध्यान रहे कि इस बीमा के लिए कर्मचारी से अलग से कोई योगदान नहीं लिया जाता
- EDLI में नियोक्ता की ओर से योगदान किया जाता है
4 of 5
PF में क्या होता है EDLI?
- फोटो : Adobe Stock
क्लेम कैसे किया जा सकता है?
- मृत सदस्य के परिवार या पात्र नामित व्यक्ति को संबंधित लाभ के लिए ईपीएफओ में क्लेम करना होता है
- ईपीएफओ की ऑनलाइन सदस्य सेवाओं में Death Claim filing by Nominee और Death Claim filing by Family or Nominee in case of member’s demise की सुविधा उपलब्ध है
5 of 5
PF में क्या होता है EDLI?
- फोटो : Adobe Stock
- EDLI बीमा लाभ के लिए ईपीएफओ के अनुसार फॉर्म 5Iएफ का इस्तेमाल किया जाता है
- वहीं मृत सदस्य के पीएफ खाते के अंतिम निपटान के लिए फॉर्म 20 और पेंशन लाभ के लिए संबंधित पेंशन क्लेम प्रक्रिया लागू होती है