फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: मोबाइल से की गई ये 4 गलतियां आपको पहुंचा सकती है जेल, तीसरी वाली तो भूलकर न करें

Wed, 23 Sep 2026 05:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 23 Sep 2026 05:33 PM IST
सार

मोबाइल फोन आज रोजमर्रा की जरूरत है, लेकिन इसका गलत इस्तेमाल कानूनी मुसीबत में डाल सकता है। किसी की निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल, अश्लील सामग्री से जुड़े अपराध और धमकी जैसे कामों पर कानून के तहत कार्रवाई हो सकती है। इसलिए आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपको मोबाइल से क्या नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
Mobile Se Ki Gayi Ye 4 Galtiyan Aapko Pahuncha Sakti Hain Jail, Teesri Wali To Bhoolkar Na Karen
मोबाइल इस्तेमाल करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : Amar Ujala AI

मोबाइल फोन का इस्तेमाल अब सिर्फ कॉल और मैसेज तक सीमित नहीं है। लोग बैंकिंग, सोशल मीडिया, फोटो, वीडियो और निजी दस्तावेज तक फोन में रखते हैं, लेकिन मोबाइल फोन से की गई कुछ गलतियां आपको कानूनी परेशानी में डाल सकती हैं।

कुछ मामलों में पुलिस केस दर्ज होने के साथ जेल जाने की नौबत भी आ सकती है। इसलिए आपको ये पता होना जरूरी हो जाता है कि आपको अपने मोबाइल का इस्तेमाल किन कामों के लिए करना चाहिए और किन कामों के लिए नहीं करना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Mobile Se Ki Gayi Ye 4 Galtiyan Aapko Pahuncha Sakti Hain Jail, Teesri Wali To Bhoolkar Na Karen
मोबाइल इस्तेमाल करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

मोबाइल फोन से क्या नहीं करना चाहिए?

किसी को धमकी या डराने वाले मैसेज भेजना

  • मोबाइल से किसी व्यक्ति को धमकी देना या डराने की कोशिश करना गंभीर मामला हो सकता है
  • भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस में आपराधिक धमकी से जुड़े प्रावधान हैं
  • किसी व्यक्ति को उसकी जान, प्रतिष्ठा या संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धमकी देना परिस्थितियों के आधार पर अपराध बन सकता है
  • इसलिए गुस्से में WhatsApp, एसएमएस या सोशल मीडिया पर धमकी भरा मैसेज भेजने से बचना चाहिए
Mobile Se Ki Gayi Ye 4 Galtiyan Aapko Pahuncha Sakti Hain Jail, Teesri Wali To Bhoolkar Na Karen
मोबाइल इस्तेमाल करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

किसी की निजी जानकारी या फोटो का गलत इस्तेमाल

  • किसी व्यक्ति की निजी फोटो, वीडियो या जानकारी को उसकी अनुमति के बिना गलत तरीके से इस्तेमाल करना कानूनी परेशानी खड़ी कर सकता है
  • खासकर निजी या संवेदनशील तस्वीरों को शेयर करना गंभीर अपराध बन सकता है
  • सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 में निजी तस्वीरों और इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अश्लील सामग्री से जुड़े अपराधों के लिए प्रावधान मौजूद हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Mobile Se Ki Gayi Ye 4 Galtiyan Aapko Pahuncha Sakti Hain Jail, Teesri Wali To Bhoolkar Na Karen
मोबाइल इस्तेमाल करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

अश्लील या बाल यौन शोषण सामग्री को शेयर करना

  • यह सबसे गंभीर गलतियों में से एक है।
  • किसी बच्चे से जुड़ी यौन शोषण सामग्री को बनाना, रखना, खोजना, प्रकाशित करना या आगे भेजना कानून के तहत गंभीर अपराध हो सकता है
  • आईटी एक्ट की धारा 67B में बच्चों से जुड़ी यौन सामग्री के संबंध में कई गतिविधियों को अपराध बनाया गया है
  • इसके अलावा, बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम यानी POCSO Act के तहत भी कार्रवाई हो सकती है
  • इसलिए ऐसी सामग्री को मजाक, मनोरंजन या किसी ग्रुप में फॉरवर्ड करने के नाम पर भी शेयर नहीं करना चाहिए
विज्ञापन
Mobile Se Ki Gayi Ye 4 Galtiyan Aapko Pahuncha Sakti Hain Jail, Teesri Wali To Bhoolkar Na Karen
मोबाइल इस्तेमाल करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

फर्जी अकाउंट या पहचान का गलत इस्तेमाल

  • किसी दूसरे व्यक्ति की पहचान का इस्तेमाल करके फर्जी अकाउंट बनाना या धोखाधड़ी करना भी कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है
  • आईटी एक्ट की धारा 66C पहचान की चोरी से जुड़े मामलों में लागू हो सकती है
  • वहीं, किसी और की पहचान का इस्तेमाल करके धोखाधड़ी करने पर भारतीय न्याय संहिता के अन्य प्रावधान भी लागू हो सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed