किचन में कटिंग बोर्ड का इस्तेमाल रोज होता है। सब्जियां, फल, हरी मिर्च, धनिया और कई बार दूसरी चीजें भी इसी पर काटी जाती हैं। ऐसे में बोर्ड पर खाने के छोटे-छोटे टुकड़े और रस चिपक सकते हैं। अगर इसे सिर्फ पानी से धोकर रख दिया जाए तो हर बार पूरी तरह सफाई नहीं हो पाती। खासकर टमाटर, प्याज या ऐसी सब्जियां काटने के बाद बोर्ड पर नमी रह जाती है। यही वजह है कि इसे इस्तेमाल के बाद अच्छी तरह धोना जरूरी है। तो आज की खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सब्जियां काटने के बाद बोर्ड को सिर्फ पानी से धोते हैं? अगली बार इस्तेमाल से पहले ये बात जान लें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 23 Sep 2026 05:01 PM IST
सार
Cutting Board Cleaning: किचन में सब्जियां काटने के लिए इस्तेमाल होने वाला कटिंग बोर्ड देखने में साफ लग सकता है, लेकिन सिर्फ पानी से धोने के बाद उस पर खाने के छोटे कण और नमी रह सकती है। इसलिए हर इस्तेमाल के बाद इसकी सही तरीके से सफाई करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन