{"_id":"69f9a6eb041d06d806082dc1","slug":"lpg-cylinder-surrender-process-easy-step-by-step-guide-after-switching-to-piped-gas-in-hindi-2026-05-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis: गैस पाइपलाइन लगवाने के बाद LPG सेरेंडर करने की क्या है प्रक्रिया? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
LPG Crisis: गैस पाइपलाइन लगवाने के बाद LPG सेरेंडर करने की क्या है प्रक्रिया? यहां जानें
Tue, 05 May 2026 01:44 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 05 May 2026 01:44 PM IST
सार
LPG Gas Cylinder surrender Niyam: LPG क्राइसिस के बाद से कई बड़े शहरों में PNG कनेक्शन की तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में बहुत से लोगों को अपना LPG कनेक्शन सेरेंडर करना है। आइए इस लेख में इसकी प्रक्रिया के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
LPG कनेक्शन सेरेंडर करने की प्रक्रिया
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
LPG Cylinder Surrender: आजकल शहरों में एलपीजी सिलेंडर के बजाय पाइप्ड नेचुरल गैस का चलन तेजी से बढ़ रहा है। देखा जाए तो गैस पाइपलाइन LPG की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक है। जब आपके घर में गैस पाइपलाइन लग जाती है, तो सुरक्षा नियमों के अनुसार एक ही किचन में एलपीजी और पीएनजी दोनों का उपयोग एक साथ नहीं करना चाहिए।
LPG कनेक्शन सेरेंडर करने की प्रक्रिया
- फोटो : Adobe Stock
सरेंडर प्रक्रिया की शुरुआत कैसे करें?
- सबसे पहले अपने गैस सिलेंडर और रेगुलेटर को लेकर अपनी संबंधित गैस एजेंसी या डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाएं।
- वहां आपको अपनी गैस पासबुक और कनेक्शन लेते समय मिला 'ओरिजिनल सब्सक्रिप्शन वाउचर' जमा करना होगा।
- कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद एजेंसी आपको एक 'टर्मिनेशन वाउचर' देगी, जो इस बात का प्रमाण है कि आपने कनेक्शन बंद कर दिया है।
LPG कनेक्शन सेरेंडर करने की प्रक्रिया
- फोटो : Adobe Stock
सरेंडर करने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है?
- मूल वाउचर - कनेक्शन के समय मिला सब्सक्रिप्शन वाउचर सबसे जरूरी दस्तावेज है, क्योंकि इसी के आधार पर रिफंड तय होता है।
- पहचान का प्रमाण- अपने आधार कार्ड या किसी भी वैध सरकारी पहचान पत्र की एक फोटोकॉपी साथ जरूर ले जाएं।
- बैंक पासबुक - रिफंड की राशि सीधे आपके खाते में भेजने के लिए बैंक पासबुक के पहले पन्ने की कॉपी या कैंसिल चेक जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
LPG कनेक्शन सेरेंडर करने की प्रक्रिया
- फोटो : Adobe Stock
रिफंड और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
- सिलेंडर और रेगुलेटर को सही सलामत वापस करने पर आपकी जमा की गई मूल सिक्योरिटी राशि वापस कर दी जाएगी।
- ध्यान रखें कि सिलेंडर और रेगुलेटर डैमेज न हों, वरना रिफंड की राशि में से कटौती की जा सकती है।
विज्ञापन
LPG कनेक्शन सेरेंडर करने की प्रक्रिया
- फोटो : Adobe Stock
कुछ अन्य जरूरी टिप्स
- अब कई गैस कंपनियां अपनी आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप के जरिए भी सरेंडर का विकल्प प्रदान कर रही हैं।
- प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आने वाले कन्फर्मेशन मैसेज या ईमेल को संभाल कर रखें।
- अगर आप सिर्फ शहर बदल रहे हैं और कनेक्शन बंद नहीं करना चाहते, तो सरेंडर के बजाय 'ट्रांसफर' विकल्प चुन सकते हैं।