फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC Tips: एसी ब्लास्ट होने से पहले मिलते हैं ये संकेत, गलती से भी न करें नजरअंदाज

Tue, 05 May 2026 01:03 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 05 May 2026 01:03 PM IST
सार

AC Explosion Signs: दिल्ली में एसी ब्लास्ट की वजह से 9 लोगों की मौत के बाद बहुत से लोगों के मन एसी के इस्तेमाल करने को लेकर कई तरह के सवाल होते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि एसी फटने से पहले क्या संकेत मिलता है।

विज्ञापन
AC Blast Warning Signs Lessons from Delhi's Tragic Incident to Keep Your Home Safe
एसी फटने से पहले मिलते हैं ये संकेत - फोटो : AI

AC Maintenance Tips: गर्मियों की भीषण तपिश और लू के थपेड़ों के बीच एयर कंडीशनर आज बहुत से लोगों के लिए बुनियादी जरूरत बन चुका है। मगर दिल्ली के विवेक विहार में हुए हादसे के बाद से लोगों के मन एसी के इस्तेमाल को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि बीते रविवार विवेक विहार में एक भीषण हादसा हुआ, जहां एसी ब्लास्ट होने की वजह से 9 लोगों की जान चली गई। इतना ही नहीं इस हादसे कई लोग घायल भी हुए थे, जिनका इलाज चल रहा है।



तकनीकी जानकारों के मुताबिक एसी में कभी भी इस तरह के जानलेवा धमाके होने से पहले कुछ संकेत मिलते हैं, जिसके बारे में सभी लोगों को जानना चाहिए। मशीन फटने या आग पकड़ने से पहले कई ऐसे सूक्ष्म संकेत और चेतावनियां देती है, जिन्हें अगर समय रहते पहचान लिया जाए, तो एक बड़े हादसे को टाला जा सकता है। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

AC Blast Warning Signs Lessons from Delhi's Tragic Incident to Keep Your Home Safe
AC Tips - फोटो : Freepik

एसी ब्लास्ट होने के मुख्य कारण

  • कंप्रेसर पर दबाव - लगातार एसी चलाने से कंप्रेसर ओवरहीट होकर अचानक बम की तरह फट सकता है।
  • गैस का रिसाव - गैस लीकेज और बिजली की चिंगारी मिलने से भी भीषण आग और धमाका होता है।
  • घटिया वायरिंग - पुराने या कमजोर तारों में शॉर्ट सर्किट होने से एसी में विस्फोट हो सकता है।
  • गंदगी का जमाव - कंडेंसर कॉइल्स में धूल जमने से हीट बाहर नहीं निकल पाती, जो यूनिट पर दबाव बढ़ाती है।
AC Blast Warning Signs Lessons from Delhi's Tragic Incident to Keep Your Home Safe
AC Tips - फोटो : Freepik

एसी फटने के पहले मिलते हैं ये संकेत

  • अगर आउटडोर यूनिट से खड़खड़ाहट या तेज गूंजने की आवाज आए, तो यह एसी के अंदर खराबी का संकेत होता है।
  • एसी से प्लास्टिक या रबर के जलने की गंध आने पर तुरंत एसी की बिजली काट देनी चाहिए, क्योंकि ये एसी फटने से पहले का संकेत हो सकता है।
  • अगर आपकी एमसीबी बार-बार गिर रही है, तो यह बिजली के भारी लोड या शॉर्ट सर्किट की चेतावनी हो सकती है। ऐसे स्थिति में तुरंत अच्छे मेकेनिक से एसी चेक कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
AC Blast Warning Signs Lessons from Delhi's Tragic Incident to Keep Your Home Safe
AC Tips - फोटो : Freepik

बचाव के लिए क्या करें?

  • साल में कम से कम दो बार प्रशिक्षित मैकेनिक से ही सर्विसिंग जरूर कराएं, इससे एसी फटने की आशंका घट जाती है।
  • एसी को हमेशा अधिक क्षमता वाले पावर सॉकेट और सही एमसीबी के साथ ही जोड़ें।
  • एसी के आउटडोर यूनिट के आसपास जगह खाली रखें ताकि गर्मी बाहर निकल सके।
विज्ञापन
AC Blast Warning Signs Lessons from Delhi's Tragic Incident to Keep Your Home Safe
AC Tips - फोटो : Freepik
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
  • एसी को लगातार 24 घंटे चलाने के बजाय बीच-बीच में थोड़ा आराम जरूर दें।
  • अगर आपका एसी 8-10 साल पुराना है, तो इसकी वायरिंग की सघन जांच करानी अनिवार्य है।
  • कूलिंग कम होने पर हमेशा किसी अच्छे मैकेनिक से ही गैस भरवाएं, वरना गलत गैस या लापरवाही से भी एसी ब्लास्ट हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed