LPG Cylinder Gas Saving Tips In Hindi: घर की रसोई में सुबह से लेकर रात तक गैस का इस्तेमाल होता है। कभी चाय बनाने के लिए तो कभी नाश्ता, दोपहर और रात का खाना तैयार करने के लिए। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर 14.2 किलो वाला घरेलू LPG सिलिंडर कितने दिन चलता है? कुछ घरों में सिलिंडर दो महीने तक चलता है, जबकि कुछ परिवारों को एक महीने के अंदर ही दूसरा सिलिंडर बुक कराना पड़ता है।
{"_id":"6aed8050081bed547e0f99cc","slug":"how-many-days-does-an-lpg-cylinder-last-calculate-your-daily-gas-consumption-2026-11-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की: एक एलपीजी सिलिंडर कितने दिन चलता है? जानिए रोजाना गैस इस्तेमाल का हिसाब","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की: एक एलपीजी सिलिंडर कितने दिन चलता है? जानिए रोजाना गैस इस्तेमाल का हिसाब
Fri, 06 Nov 2026 12:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:53 PM IST
सार
- LPG Cylinder: 14.2 किलो का LPG सिलिंडर कितने दिन चलेगा, यह रोजाना गैस के इस्तेमाल पर निर्भर करता है
- गैस की बचत करने वाली आदतें अपनाकर सिलिंडर को ज्यादा दिनों तक चलाया जा सकता है
विज्ञापन
एलपीजी सिलिंडर कितना चलता है?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
एलपीजी सिलिंडर कितना चलता है?
- फोटो : Adobe Stock
14.2 किलो का सिलिंडर कितने दिन चलता है?
- भारत में घरों में इस्तेमाल होने वाला सामान्य एलपीजी गैस सिलिंडर 14.2 किलो गैस के साथ आता है
- हालांकि, यह कितने दिन चलेगा, इसका कोई एक निश्चित जवाब नहीं है
- यह इस बात पर निर्भर करता है कि घर में कितने लोग रहते हैं और रोजाना कितनी देर तक गैस चूल्हा जलता है
एलपीजी सिलिंडर कितना चलता है?
- फोटो : Adobe Stock
- गैस की खपत समझने के लिए एक उदाहरण लेते हैं जैसे- अगर दो बर्नर एक साथ लगातार जल रहे हैं, तो उनकी कुल खपत लगभग 300 ग्राम प्रति घंटे मानी जा सकती है
- इस अनुमान के आधार पर 14.2 किलो गैस करीब 47 घंटे तक दोनों बर्नर लगातार चलाने के लिए पर्याप्त होगी
विज्ञापन
विज्ञापन
एलपीजी सिलिंडर कितना चलता है?
- फोटो : Adobe Stock
- अब अगर घर में रोजाना कुल दो बर्नर प्रति घंटे गैस इस्तेमाल होती है, तो सिलिंडर लगभग 47 दिन चल सकता है
- वहीं रोजाना तीन बर्नर प्रति घंटे इस्तेमाल होने पर यह करीब 31 दिन चलेगा
- हालांकि, ये सिर्फ एक आंकड़े को लेकर है इसके अलावा इसमें कई अन्य फैक्टर की वजह से ये बदल सकता है
विज्ञापन
एलपीजी सिलिंडर कितना चलता है?
- फोटो : Adobe Stock
परिवार के सदस्यों का भी पड़ता है असर
- सिलिंडर कितने दिन चलेगा, इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या भी अहम भूमिका निभाती है
- अगर परिवार में दो लोग हैं और घर में सीमित खाना बनता है, तो सिलिंडर ज्यादा दिन चल सकता है
- वहीं चार से पांच सदस्यों वाले परिवार में नाश्ता, दोपहर और रात का खाना बनाने में गैस की खपत अधिक हो सकती है
- इसके अलावा मेहमानों का आना, बार-बार चाय बनाना और लंबे समय तक खाना पकाना भी सिलिंडर जल्दी खत्म होने की वजह बन सकता है