{"_id":"69a3a339eba16323a0090029","slug":"lpg-cylinder-price-today-cooking-gas-costlier-or-cheaper-from-1st-match-state-wise-details-2026-03-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LPG Cylinder Price Today: होली से पहले बढ़ गए सिलेंडर के दाम, यहां जानें रसोई गैस महंगी हुई या सस्ती","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
LPG Cylinder Price Today: होली से पहले बढ़ गए सिलेंडर के दाम, यहां जानें रसोई गैस महंगी हुई या सस्ती
Sun, 01 Mar 2026 08:09 AM IST
Shruti Gaur
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Sun, 01 Mar 2026 08:09 AM IST
सार
LPG Cylinder Price Today: हर बार की तरह आज 1 मार्च को सिलेंडर के दामों में बदलाव हुआ है। इस बार गैस सिलेंडर के दाम बढ़ें हैं या घटे हैं आइए जानते हैं....
विज्ञापन
यहां जानें रसोई गैस महंगी हुई या सस्ती?
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
LPG Gas Cylinder Ka Price Kitna Badha: आज मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडरों के नए दाम लागू हो गए हैं। होली जैसे बड़े त्योहार से ठीक पहले गैस की कीमतों में बदलाव ने बाजार और कारोबार से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
यहां जानें रसोई गैस महंगी हुई या सस्ती?
- फोटो : Adobe Stock
कितने बढ़े दाम?
ताजा संशोधन में 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में करीब 28 से 31 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह सिलेंडर मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग और हलवाई कारोबार में इस्तेमाल होता है, इसलिए इसका असर सीधे बाजार की खाद्य कीमतों पर पड़ता है।

जाने अब कितने का मिलेगा सिलेंडर?
नई दरों के अनुसार दिल्ली में 19 किलो का कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1768.50 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1740.50 रुपये था। कोलकाता में इसकी कीमत बढ़कर 1875.50 रुपये हो गई है, जबकि मुंबई में यह 1720 रुपये और चेन्नई में 1929 रुपये तक पहुंच गया है। पटना जैसे शहरों में भी इसकी कीमत करीब 1989.50 रुपये दर्ज की गई है।

cylinder
- फोटो : Adobe stock
क्या घरेलू सिलेंडर के दाम भी बढ़े?
इसके विपरीत, 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर रखे गए हैं। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर लगभग 853 रुपये, लखनऊ में करीब 890.50 रुपये और अन्य शहरों में भी पुराने रेट ही लागू हैं। इससे आम परिवारों को त्योहार से पहले राहत मिली है और रसोई बजट पर तत्काल असर नहीं पड़ा है।
इसके विपरीत, 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर रखे गए हैं। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर लगभग 853 रुपये, लखनऊ में करीब 890.50 रुपये और अन्य शहरों में भी पुराने रेट ही लागू हैं। इससे आम परिवारों को त्योहार से पहले राहत मिली है और रसोई बजट पर तत्काल असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
cylinder
- फोटो : Adobe stock
विशेषज्ञों का मानना है कि कॉमर्शियल गैस महंगी होने से मिठाई, नमकीन, फास्ट फूड और कैटरिंग सेवाओं की लागत बढ़ सकती है। होली के दौरान मांग बढ़ने के कारण हलवाई और होटल संचालक पहले से ही अतिरिक्त उत्पादन करते हैं, ऐसे में गैस कीमत बढ़ने से तैयार उत्पादों के दामों में मामूली वृद्धि देखने को मिल सकती है।