फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: क्या आपको भी जानना है आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं? आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले ऐसे करें चेक

Sat, 05 Oct 2024 05:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 05 Oct 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: who is eligible for ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Eligibility: भारत सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाती है। इन योजनाओं के जरिए ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी इलाकों तक में रहने वाले लोगों तक को लाभ दिया जाता है। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के तहत जो लोग पात्र होते हैं उनके पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और इसके बाद आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है, लेकिन क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है? अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। तो चलिए जानते हैं कैसे...

Ayushman Bharat Yojana: who is eligible for ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र? - फोटो : Adobe Stock

आपका बनेगा आयुष्मान कार्ड या नहीं? ऐसे जान सकते हैं:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप पहले अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना है
  • फिर इसके बाद आपको यहां पर दिए हुए 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
Ayushman Bharat Yojana: who is eligible for ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • फिर आपको यहां पर 10 अंकों का मोबाइल नंबर यहां पर भरना है
  • इस दर्ज किए हुए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
  • आपको इस ओटीपी को यहां पर दर्ज करना है
  • फिर आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड नजर आएगा जिसे आपको दर्ज करना है और फिर लॉगिन कर लेना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: who is eligible for ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपके सामने दो विकल्प आएंगे
  • आपको इसमें पहले में अपना राज्य चुनना होता है और दूसरे में अपना जिला
  • फिर आपको सर्च करने के लिए अपना आधार नंबर चुनना है या कुछ और
  • ऐसे में आधार नंबर दर्ज करना है और सर्च पर क्लिक करना है
  • फिर आपको पता चल जाएगा कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं।
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: who is eligible for ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-

  • जो लोग पात्र हैं वे अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है और संबंधित दस्तावेज देने हैं
  • इसके बाद आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है और सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आयुष्मान कार्ड बना दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed