फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIC IPO: एलआईसी आईपीओ में निवेश करने की बना रहे हैं योजना, तो इन्वेस्ट करने से पहले जान लें विशेषज्ञों की राय

Wed, 04 May 2022 12:43 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 04 May 2022 12:43 PM IST
विज्ञापन
LIC IPO Know What experts says on LIC IPO news in Hindi
LIC IPO - फोटो : istock

LIC IPO: रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए आज से एलआईसी आईपीओ में बिडिंग की शुरुआत हो चुकी है। इसकी बोली 4 से लेकर 9 मई के बीच लगेगी। एलआईसी कंपनी इस आईपीओ के जरिए अपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी को बेचकर 21 हजार करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। आईपीओ आने के बाद बड़े पैमाने पर देशभर में निवेशक इसमें इन्वेस्ट कर रहे हैं। एलआईसी की गिनती दुनिया की बड़ी बीमा कंपनियों में की जाती है। देश में ऐसे कई लोग हैं जो एलआईसी के जरिए आईपीओ में पहली बार इन्वेस्ट कर रहे हैं। अगर आप भी इस आईपीओ में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की राय को जान लेना चाहिए। ऐसे में लाभ मिलने की संभावना काफी ज्यादा हो जाएगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं विशेषज्ञ एलआईसी आईपीओ को लेकर क्या राय दे रहे हैं।

LIC IPO Know What experts says on LIC IPO news in Hindi
LIC IPO - फोटो : istock

विशेषज्ञों की मानें तो एलआईसी आईपीओ का साइज घटने से वह काफी आकर्षक दाम पर मिल रहा है। ऐसे में इसमें निवेश करने पर फायदा मिलने की संभावना काफी ज्यादा है।

LIC IPO Know What experts says on LIC IPO news in Hindi
LIC IPO - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा उनका ये भी कहना है कि एलआईसी कंपनी वित्तीय रूप से काफी मजबूत है। ऐसे में आने वाले समय में इसके भीतर विकास की कई संभावनाएं छुपी हुई हैं। इस कारण एलआईसी आईपीओ में निवेश करने पर आपको लॉन्ग टर्म में एक अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
LIC IPO Know What experts says on LIC IPO news in Hindi
LIC IPO - फोटो : Istock

विशेषज्ञों के मुताबिक अगले 3 से 4 सालों में एलआईसी का शेयर आपको शानदार रिटर्न दे सकता है। उनका मानना है कि शेयर लिस्ट होने के बाद आने वाले सालों में अच्छा प्रदर्शन करेगा।

विज्ञापन
LIC IPO Know What experts says on LIC IPO news in Hindi
LIC IPO - फोटो : Istock

इसलिए कई विशेषज्ञ निवेशकों को ये सलाह दे रहे हैं कि इस आईपीओ में निवेश आप लंबी समय अवधि को ध्यान में रखकर करें। ये एक इक्विटी शेयर है। इसमें निवेश करने पर आपको फायदा लॉन्ग टर्म के बाद मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed