भारत में एक बड़ी आबादी एलआईसी को निवेश के लिए सुरक्षित विकल्प के तौर पर देखती है। इसी वजह से देश में कई लोग एलआईसी की विभिन्न पॉलिसी में निवेश कर रहे हैं। हालांकि, एलआईसी की पॉलिसी में निवेश करने के लिए लोगों को समय समय पर प्रीमियम भरना होता है। इस कारण कई मर्तबा उनको एलआईसी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। वहीं आज के इस डिजिटल दौर में आप अपने एलआईसी के प्रीमियम को घर बैठे भी भर सकते हैं। घर बैठे एलआईसी के प्रीमियम को भरना काफी आसान है। इसके लिए आपके पास मोबाइल फोन या लैपटॉप का होना जरूरी है। उसके बाद आप ऑनलाइन आगे बताए गए कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके एलआईसी के प्रीमियम को आसानी से भर सकेंगे। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं उस प्रोसेस के बारे में विस्तार से -
LIC: बड़ा आसान है एलआईसी प्रीमियम को ऑनलाइन भरना, जानें क्या है प्रोसेस
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 03 May 2022 11:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन