फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Your Rights: अगर पुलिस करे FIR लिखने से मना तो फिर क्या कर सकते हैं आप? यहां जानें अपने अधिकार

Sat, 23 Aug 2025 08:12 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 23 Aug 2025 08:12 AM IST
सार

FIR Na Likhane Par Kya Adhikar Hain Aapke: कई पुलिस वाले कई मामलों में आम आदमी की एफआईआर नहीं लिखते हैं जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपको अपने अधिकार के बारे में पता होना जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन
Legal Rights Rules and Regulations: What to Do If Police Refuses to File an FIR in India
पुलिस FIR लिखने से करें मना, तो कहां करें शिकायत? - फोटो : Amar Ujala

FIR Rights Rules and Regulations: आज के इस समय में कब किसके साथ क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार कई ऐसी घटनाएं मामले हो जाते हैं जिनमें हमें पुलिस की तक मदद लेनी पड़ती है। कभी सड़क पर कोई दुर्घटना हो या फिर कोई आपको परेशान कर रहा हो या फिर आपका मोबाइल चोरी हो जाए आदि। ऐसे में लोगों को पुलिस की मदद लेनी पड़ती है। पुलिस की मदद लेने का सबसे सरल तरीका है कि अपने नजदीकी थाने या चौकी में जाएं और वहां पर जाकर अपनी एफआईआर लिखवाए।

वहीं, कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जिनमें पुलिस आम आदमी की एफआईआर नहीं लिखती। ऐसे में आम आदमी काफी परेशान हो जाता है और उसे लगता है कि अब आगे तो सब खत्म हो गया है आदि। पर ऐसा नहीं है, क्योंकि अगर पुलिस आपकी एफआईआर लिखने से मना कर रही है तो आपके पास कानूनी तौर पर कुछ अधिकार हैं जिनका इस्तेमाल कर आप अपनी एफआईआर लिखवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में और बात करते हैं आपके अधिकारों की...

Legal Rights Rules and Regulations: What to Do If Police Refuses to File an FIR in India
पुलिस FIR लिखने से करें मना, तो कहां करें शिकायत? - फोटो : Adobe Stock

एफआईआर लिखने से पुलिस नहीं कर सकती है मना

  • ये जान लें कि पुलिस किसी की भी एफआईआर लिखने से मना नहीं कर सकती। पुलिस को लिखित और या मौखिक दोनों तरह से आप अपनी शिकायत दे सकते हैं। पुलिस को एफआईआर लिखवाने के बाद इसकी कॉपी लेना न भूलें, क्योंकि ये आपको आगे काम आती है और ये प्रूफ होता है कि आपने एफआईआर दर्ज करवाई है।
Legal Rights Rules and Regulations: What to Do If Police Refuses to File an FIR in India
पुलिस FIR लिखने से करें मना, तो कहां करें शिकायत? - फोटो : Adobe Stock

यहां कर सकते हैं शिकायत

  • पुलिस वाले अगर आपकी एफआईआर नहीं लिख रहे हैं तो आपको परेशान नहीं होना है। ऐसे में आप अपनी शिकायत आगे करवा सकते हैं। जैसे, आप अपनी लिखित शिकायत बड़े अफसर यानी एसपी या डीएसपी को अपनी शिकायत दे सकते हैं। यहां से आपको उचित मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Legal Rights Rules and Regulations: What to Do If Police Refuses to File an FIR in India
पुलिस FIR लिखने से करें मना, तो कहां करें शिकायत? - फोटो : Adobe Stock

ये भी है विकल्प

  • आपकी बात अगर एसी या डीएसपी के पास भी नहीं बनती है तो आप अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए मजिस्ट्रेट के पास रिक्वेस्ट कर सकते हैं। आप एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध धारा 156(3) CrPC के तहत कर सकते हैं।
विज्ञापन
Legal Rights Rules and Regulations: What to Do If Police Refuses to File an FIR in India
पुलिस FIR लिखने से करें मना, तो कहां करें शिकायत? - फोटो : Adobe Stock

यहां से भी करवा सकते हैं एफआईआर

  • अगर आप चौकी या थाने में गए हैं और पुलिस वाले आपकी एफआईआर नहीं लिख रहे हैं, तो आप ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा आप पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। यहां दर्ज हुए मामलों पर पुलिस को एक्शन लेना ही पड़ता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed