{"_id":"68a873e15834fb95a101c863","slug":"aby-who-is-eligible-or-not-for-ayushman-card-kiska-ban-sakta-hai-2025-08-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपात्र होने के बाद भूलकर भी न बनवाएं आयुष्मान कार्ड, वरना हो सकती है रिकवरी; चेक करें कहीं आप तो नहीं इसमें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
अपात्र होने के बाद भूलकर भी न बनवाएं आयुष्मान कार्ड, वरना हो सकती है रिकवरी; चेक करें कहीं आप तो नहीं इसमें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 22 Aug 2025 07:13 PM IST
सार
Ayushman Card Kiska Ban Sakta Hai: आयुष्मान कार्ड सिर्फ वे लोग बनवा सकते हैं जो लोग इस योजना के लिए पात्र हैं। अपात्र लोग इस योजना से नहीं जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गलत तरीके से क्यों नहीं बनवाना चाहिए आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Ayushman Card Eligibility Criteria: सरकार कई तरह की योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों तक लाभ पहुंचाने का काम करती है। इसमें अलग-अलग तरह की कई योजनाएं शामिल हैं जिनके जरिए अलग-अलग लाभ देने का काम सरकार की तरफ से किया जाता है। अगर आप भी किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड सकते हैं और लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
जैसे, एक योजना है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना। इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसका उद्धेश्य हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक मुफ्त इलाज का लाभ पहुंचाना है। मौजूदा समय में इस योजना से लाखों-करोड़ों लोग जुड़े हुए हैं और योजना का लाभ ले रहे हैं। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ लेन के लिए आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है, जो सिर्फ पात्र लोगों का ही बनता है। पर अगर आप योजन के लिए अपात्र हैं तो भूलकर इस योजना में आवदेन न करें। वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में...
2 of 5
गलत तरीके से क्यों नहीं बनवाना चाहिए आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : Adobe stock photos
क्या है आयुष्मान कार्ड का लाभ?
दरअसल, अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो इस कार्ड के जरिए कार्डधारक को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। इसका खर्च सरकार उठाती है। पर ये लाभ सिर्फ उन लोगों को ही मिलता है जो इस आयुष्मान योजना के लिए पात्र होता है।
3 of 5
गलत तरीके से क्यों नहीं बनवाना चाहिए आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : Adobe Stock
अपात्र लोग ध्यान दें
हर एक योजना की पात्रता सूची होती है जैसे, इस आयुष्मान योजना की भी है जिसके तहत सिर्फ उन ही लोगों का आयुष्मान कार्ड बन सकता है जो इस योजना के लिए पात्र हैं। ऐसे में जो लोग अपात्र हैं उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता है और सिर्फ पात्र लोगों को ही योजना के तहत मिलने वाला मुफ्त इलाज का लाभ मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गलत तरीके से क्यों नहीं बनवाना चाहिए आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : Adobe Stock
पर कई बार देखने में आता है कि कुछ अपात्र लोग गलत तरीके से योजना से जुड़ जाते हैं। कई लोग आपके गलत दस्तावेज बनाकर आपका आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अगर कहे, तो कभी ऐसा न करें। ये लोग आपसे आयुष्मान कार्ड के बदे में पैसे ले लेते हैं, लेकिन उसके बाद आपकी दिक्कत शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
गलत तरीके से क्यों नहीं बनवाना चाहिए आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : Adobe Stock
दरअसल, विभाग द्वारा ऐसे लोगों की पहचान समय-समय पर की जाती है जो लोग गलत तरीके से इस योजना से जुड़ते हैं। ऐसे में अगर किसी अपात्र व्यक्ति ने गलत तरीके से योजना का लाभ लिया है जो विभाग उस व्यक्ति से वसूली भी कर सकता है। इसलिए सिर्फ उसी योजना से जुड़े जिसके लिए आप पात्र हैं और बाकी के लिए नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।