Ayushman Card Free Treatment: अचानक बीमारी या किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़े, तो इलाज का खर्च परिवार के बजट को बिगाड़ सकता है। कई बार आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण लोग समय पर इलाज भी नहीं करा पाते। ऐसे में आयुष्मान कार्ड आपके काफी काम आ सकता है। दरअसल, आयुष्मान कार्ड से पात्र परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है।
{"_id":"6afd3e4630226d0d4608841e","slug":"how-to-get-free-treatment-through-ayushman-card-se-muft-ilaaj-kaise-karwayein-2026-11-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: आयुष्मान कार्ड से कैसे कराएं मुफ्त इलाज? जानें अस्पताल जाने से लेकर इलाज मिलने तक का पूरा तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की बात: आयुष्मान कार्ड से कैसे कराएं मुफ्त इलाज? जानें अस्पताल जाने से लेकर इलाज मिलने तक का पूरा तरीका
Wed, 18 Nov 2026 11:27 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:27 AM IST
सार
- Ayushman Card Se Free Treatment Kaise Karwayein: आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लोगों को हर साल 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए मरीज को योजना में शामिल अस्पताल में जाना होता है
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए मरीज को योजना में शामिल अस्पताल में जाना होता है
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज कैसे करवाएं?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज कैसे करवाएं?
- फोटो : AI Generated
मुफ्त इलाज के लिए सबसे पहले क्या करें?
- सबसे पहले आपको ये चेक करना होता है कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल ऐसा है जो इस योजना में पंजीकृत है और जहां आप आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
- इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://hem.nha.gov.in/search पर जाना होता है
- यहां पर पिन कोड, जिला आदि के जरिए आप पंजीकृत अस्पताल चेक कर सकते हैं और फिर यहां जा सकते हैं
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज कैसे करवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
अस्पताल पहुंचने के बाद क्या करना होगा?
स्टेप 1
- पंजीकृत अस्पताल पहुंचने के बाद आपको वहां बने आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क पर जाना होगा
- यहां मौजूद आयुष्मान मित्र आपकी मदद करेंगे, इनसे मिलें
- आपको अपना आयुष्मान कार्ड और जरूरी पहचान संबंधी दस्तावेज आयुष्मान मित्र को दिखाने होंगे
- इसके बाद अस्पताल का संबंधित अधिकारी आपके कार्ड और योजना में आपकी पात्रता से जुड़ी जानकारी का सत्यापन करेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज कैसे करवाएं?
- फोटो : Adobe stock photos
स्टेप 2
- सत्यापन पूरा होने और इलाज की मंजूरी मिलने के बाद योजना के नियमों के अनुसार कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाती है
- ऐसे में आपको आयुष्मान कार्ड से इलाज के लिए अस्पताल में अपनी जेब से पैसे नहीं देने पड़ते
- आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज कैसे करवाएं?
- फोटो : Amar Ujala
कितने रुपये तक मिलता है मुफ्त इलाज?
- आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है
- ऐसे में पात्र परिवार को हर साल 5 लाख रुपये तक के इलाज का कवर मिलता है
- यह सुविधा एक परिवार के लिए होती है, न कि प्रत्येक सदस्य के लिए अलग-अलग 5 लाख रुपये
