हरियाणा में रहने वाली महिलाओं के लिए खुशखबरी है। सरकार ने 25 सितंबर से लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत कर दी है। इसको लेकर सरकार ने मोबाइल एप भी लॉन्च किया है। महिलाएं इस एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके स्कीम में अपना आवेदन कर सकती हैं। महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सशक्त करने के लिए हरियाणा सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है। लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना को लेकर कैबिनेट से काफी पहले ही मंजूरी मिल गई थी। सरकार चाहती है कि इस योजना का लाभ केवल जरूरतमंद महिलाओं को ही दिया जा सके इस कारण योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता की शर्तें तय की गई हैं।
Lado Laxmi Yojana: किन महिलाओं को मिलेंगे लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत हर महीने 2100 रुपये, जानें यहां
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 26 Sep 2025 05:33 PM IST
सार
Eligibility criteria of lado laxmi yojana: इस योजना को लेकर कैबिनेट से काफी पहले ही मंजूरी मिल गई थी। सरकार चाहती है कि इस योजना का लाभ केवल जरूरतमंद महिलाओं को ही दिया जा सके इस कारण योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता की शर्तें तय की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन