फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lakhpati Didi: महिलाओं के लिए सरकार चला रही लखपति दीदी योजना, आवेदन करने के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

Thu, 06 Feb 2025 03:53 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 06 Feb 2025 03:53 PM IST
सार

यह महिलाओं के लिए चलाया जा रहा एक स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम है। इस योजना के जरिए सरकार देश में महिलाओं को स्वारोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगी। 

विज्ञापन
Lakhpati Didi Yojana Eligibility Documents Required to Apply Online Check Full Details
Lakhpati Didi Yojana - फोटो : AdobeStock

Lakhpati Didi Yojana: आजादी के बाद से महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक स्तर पर सशक्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं के जरिए सरकार महिलाओं को पुरुषों के समान ही देश की अर्थव्यवस्था के विकास में भागीदार बनाना चाहती है। इन्हीं योजनाओं के चलते देश में कई सकारात्मक बदलाव हुए हैं। आज के समय महिलाएं भी पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं।



इसी सिलसिले में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम लखपति दीदी योजना है। यह महिलाओं के लिए चलाया जा रहा एक स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम है। इस योजना के जरिए सरकार देश में महिलाओं को स्वारोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगी।

Car Tips: कार दे रही है कम माइलेज, तो करें ये काम, बढ़ जाएगी एवरेज 

Lakhpati Didi Yojana Eligibility Documents Required to Apply Online Check Full Details
Lakhpati Didi Yojana - फोटो : AdobeStock

खास बात यह है कि लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये का लोन भी दिया जाता है। इस लोन पर उनसे किसी प्रकार की ब्याज दर नहीं ली जाती है। 

Medical Policy: खरीदने जा रहे हैं मेडिकल पॉलिसी, तो जरूर जान लें ये बातें, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

Lakhpati Didi Yojana Eligibility Documents Required to Apply Online Check Full Details
Lakhpati Didi Yojana - फोटो : AdobeStock

अगर आप भी लखपति दीदी योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आपको किसी स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होगा। उसके बाद आपको क्षेत्रीय स्वयं सहायता समूह के कार्यालय में जाकर जरूरी दस्तावेजों और बिजनेस प्लान को जमा करना होता है।

IRCTC: आईआरसीटीसी करा रहा दिल्ली से मां वैष्णो देवी की यात्रा, जानिए कितना है टूर पैकेज का किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
Lakhpati Didi Yojana Eligibility Documents Required to Apply Online Check Full Details
Lakhpati Didi Yojana - फोटो : AdobeStock

अगर आप इस स्कीम का लाभ लेना चाहती हैं, तो आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना भी जरूरी है। इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, इनकम प्रूफ, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेज शामिल हैं। 

PM Kisan: इस दिन खाते में आ रही 19वीं किस्त, क्या किसान पति-पत्नी दोनों एक साथ ले सकते हैं स्कीम का लाभ?

विज्ञापन
Lakhpati Didi Yojana Eligibility Documents Required to Apply Online Check Full Details
Lakhpati Didi Yojana - फोटो : AdobeStock

लखपति दीदी योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को दिया जाता है, जिनकी पारिवारिक आय 3 लाख रुपये से कम है। इस स्कीम में वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, जिनकी उम्र 18 से लेकर 50 साल तक के बीच है।

Valentine Day 2025: वैलेंटाइन डे पर अगर कोई बेवजह आपको करे परेशान, तो घबराने की जगह तुरंत करें ये काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed