फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरत की बात: अगर भीग गया है नोट, तो क्या बैंक उसे बदलेगा या नहीं? जानें क्या है आरबीआई का नियम

Fri, 18 Feb 2022 10:45 AM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 18 Feb 2022 10:45 AM IST
विज्ञापन
know the rules of RBI on changing the note If the note is soaked in water
क्या पानी में भीगा नोट बदलता है बैंक? - फोटो : istock

अक्सर लोगों के मन में खराब नोटों को लेकर कई तरह के सवाल रहते हैं। कई बार नोट किसी भी कारणवश खराब हो जाते हैं। ऐसा होने पर परेशानी तब बढ़ जाती है, जब उस नोट की कीमत काफी ज्यादा होती है। आपको इस बात की जानकारी जरूर होगी की आप कटे-फटे नोटों को आसानी से बैंक में जाकर एक्सचेंज करवा सकते हैं, लेकिन कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि पानी में भीगे हुए नोट बैंक लेता है या नहीं। कई बार नोट पानी में भीगने के बाद रंग छोड़ देता है। ऐसे में बैंक उसे एक्सचेंज करता है या नहीं इस बात पर कई लोगों के मन में सवाल रहते हैं। आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं कि आखिर भीगे हुए और रंग छोड़े हुए नोटों को लेकर आरबीआई के क्या नियम हैं? दरअसल, इसके बारे में आरबीआई ने खुद जानकारी दी है, तो आइए जानते हैं...  

know the rules of RBI on changing the note If the note is soaked in water
क्या पानी में भीगा नोट बदलता है बैंक? - फोटो : istock

रंग छोड़े नोट को लेकर नियम

  • कटे-फटे नोट को बदलवाने के नियम तो लोगों को पता होते हैं, लेकिन रंग छोड़े नोट को लेकर अभी भी कई लोगों के मन में संदेह है। कभी-कभी बारिश की वजह से या किसी अन्य कारण से नोट गीले हो जाते हैं और रंग छोड़ देते हैं। ऐसे नोटों को दुकानदार भी नहीं लेता है। 
know the rules of RBI on changing the note If the note is soaked in water
क्या पानी में भीगा नोट बदलता है बैंक? - फोटो : istock
  • मगर ऐसे नोट को लेकर आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इसको आसानी से जाकर बैंक में बदलवा सकते हैं। दरअसल, आरबीआई ने एक आरटीआई का जवाब देते हुए बताया था, कि रंग छोड़े हुए नोट को भी गंदे नोट की श्रेणी में रखा जाता है। नियम के मुताबिक सभी बैंक ऐसे नोट को बदलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
know the rules of RBI on changing the note If the note is soaked in water
क्या पानी में भीगा नोट बदलता है बैंक? - फोटो : istock
  • कटे या फटे नोट को बदलने के नियम की बात की जाए, तो नोट कितना फटा हुआ है ये इसपर निर्भर करता है। इसी के अनुसार आपको पैसे वापस दिए जाते हैं। यदि 2000 रुपये का नोट है और वो 88 वर्ग सेंटीमीटर है, तो आपको पूरा पैसा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
know the rules of RBI on changing the note If the note is soaked in water
क्या पानी में भीगा नोट बदलता है बैंक? - फोटो : Istock
  • वहीं, अगर नोट 44 वर्ग सेंटीमीटर फटा है, तो इसपर आपको आधा ही मूल्य दिया जाता है। इसी प्रकार 200 रुपये के फटे नोट में 78 वर्ग सेंटीमीटर हिस्सा देने पर आपको पूरा पैसा मिल जाएगा। साथ ही 39 वर्ग सेंटीमीटर पर आधा पैसा दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed