हमारे देश में सरकारों द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनका सीधा लाभ गरीब तबके और जरूरतमंद लोगों को पहुंचाया जाता है। राज्य और केंद्र सरकार अपने-अपने स्तर पर अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाती हैं। इनमें विधवा पेंशन, सस्ता राशन मुहैया कराना, स्वास्थ्य सेवाएं देना, शिक्षा प्रदान करना और आर्थिक लाभ देने जैसी योजनाएं शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई, जिसका नाम है ई-श्रम कार्ड योजना। ई-श्रम कार्ड योजनाओं को कई तरह के लाभ दिए जा रहे हैं, और इसके अलावा सरकार द्वारा कार्डधारकों के बैंक खाते में पैसे भी भेजे जा रहे हैं। यूपी सरकार ने कार्ड धारकों के बैंक खाते में एक हजार रुपये की किस्त भेजी थी। ऐसे में आप अपने बैंक खाते में चेक कर सकते हैं कि आपको किस्त के एक हजार रुपये मिले या नहीं। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"620e5db540e2d2010930404d","slug":"how-to-check-e-shram-card-holders-whether-money-has-came-in-the-bank-account-or-not","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"e-Shram Card Benefits: क्या आपके खाते में पहुंचे एक हजार रुपये? जानने के लिए तुरंत करें ऐसे चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
e-Shram Card Benefits: क्या आपके खाते में पहुंचे एक हजार रुपये? जानने के लिए तुरंत करें ऐसे चेक
Fri, 18 Feb 2022 08:18 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 18 Feb 2022 08:18 AM IST
विज्ञापन
ई-श्रम कार्ड के फायदे
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-श्रम कार्ड के फायदे
- फोटो : istock
ऐसे करें चेक, पैसे पहुंचे या नहीं
बैंक जाकर
- अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में एक हजार रुपये की किस्त आई है या नहीं, तो आप ऐसे में अपनी बैंक खाते की पासबुक लेकर बैंक जाएं और वहां उसमें एंट्री कराएं। इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आपके खाते में पैसे आएं हैं या नहीं।
ई-श्रम कार्ड के फायदे
- फोटो : istock
एटीएम कार्ड की मदद से
- अगर आपने अपने बैंक खाते का एटीएम कार्ड बनवा रखा है, तो आप अपने नजदीकी एटीएम में जाकर भी चेक कर सकते हैं। आप यहां पर बैंक स्टेटमेंट निकालकर देख सकते हैं कि आपके खाते में पैसे पहुंचे हैं या फिर नहीं। इसके अलावा आप ऑनलाइन बैंकिंग का भी इस्तेमाल करके चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ई-श्रम कार्ड के फायदे
- फोटो : istock
किन लोगों के खाते में पहुंचे हैं पैसे?
- दरअसल, ई-श्रम कार्ड योजना के पहले चरण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ई-श्रम कार्ड धारकों के खाते में एक हजार रुपये भेजे गए थे। लेकिन अभी भी कई लोगों को पता ही नहीं है कि उनके खाते में पैसे आएं हैं या नहीं। ऐसे में इसे जानना जरूरी है। वहीं, यहां ये जानना भी जरूरी हो जाता है कि एक हजार रुपये की किस्त उन ई-श्रम कार्ड धारकों के खाते में आएं हैं, जिन्होंने 31 दिसंबर तक ई-श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था।
विज्ञापन
ई-श्रम कार्ड के फायदे
- फोटो : istock
हर महीने मिलेंगे 500 रुपये
- दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश सरकार पहले ही एलान कर चुकी है कि वो इस योजना के तहत श्रमिकों को 500 रुपये देगी। ये पैसा सीधे कार्डधारकों के बैंक खाते में भेजें जाएंगे। हालांकि, इसका लाभ उन्हीं श्रमिकों को मिलेगा, जिन्होंने अब तक श्रम विभाग की किसी भी योजना का लाभ नहीं लिया है।