डिजिटल इंडिया और जनधन खाता योजना आने के बाद से भारत में आज लगभग हर व्यक्ति का अपना बैंक खाता है। साथ ही सरकार के जनधन बैंक खाते वाली पहल से घर-घर की महिलाओं के पास भी उनका खुद का बैंक खाता हो गया है। आज के दौर में बैंक खाता होने के कई सारे फायदे होते हैं, मगर कई बार लोग अधिक लाभ के चक्कर में एक से ज्यादा बैंकों में अपना खाता खुलवा लेते हैं। जिसके बाद उनको कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोग अपने एक से अधिक बैंक खातों को बंद भी कर देते हैं। लेकिन इसी बीच वो बैंक खातों से जुड़ी कुछ खास बातों का ध्यान रखना भूल जाते हैं, जिसकी वजह से उनको काफी नुकसान हो जाता है। अगर आप भी अपना बैंक खाता बंद करवाने जा रहे हैं, तो इन खास बातों का ध्यान जरूर रखिए जो हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं...
{"_id":"61bc297545591a7a382b95ee","slug":"keep-these-four-important-things-in-mind-before-closing-the-bank-account","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bank Account Closing Tips: बैंक खाता बंद करवाते समय रखिए इन खास बातों का ध्यान, नहीं तो होगा भारी नुकसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Bank Account Closing Tips: बैंक खाता बंद करवाते समय रखिए इन खास बातों का ध्यान, नहीं तो होगा भारी नुकसान
Fri, 17 Dec 2021 12:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:08 PM IST
विज्ञापन
बैंक खाता बंद करवाते समय किन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक खाता बंद करवाते समय किन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : iStock
एक साल से पहले नही बंद करवाना चाहिए खाता
- कई बार लोग खाता खोलने के एक साल के अंदर ही बंद करवाने का फैसला ले लेते हैं। ऐसे में उनको खाता बंद करने के लिए क्लोजिंग चार्ज देना पड़ता है। इसलिए खाता हमेशा एक साल के बाद ही बंद करवाना चाहिए।
बैंक खाता बंद करवाते समय किन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : pixabay
इतने दिन के अंदर बंद करवाने पर नहीं लगता चार्ज
- अगर आप आपतकाल में अपना खाता बंद करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एक अवसर मिलता है। बशर्ते आपको खाता खोलने के 14 दिनों के भीतर ही खाता बंद करवाना पड़ता है, जिसका कोई चार्ज नहीं देना होता है। साथ ही एक साल पूरा होने के बाद अगर खाता बंद करवाते हैं, तो आपको कोई चार्ज नहीं देना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक खाता बंद करवाते समय किन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : iStock
बंद करने में कितने पैसे मिलेंगे?
- अब बात आती है कि खाता बंद करने पर आपको नकद में कितने पैसे मिलते हैं? असल में अगर आप खाता बंद करते हैं और उसमें 20 हजार से ज्यादा रूपये जमा हैं, तो ऐसी स्थिति में आपको सिर्फ 20 हजार रूपये ही नकद मिलते हैं।
विज्ञापन
बैंक खाता बंद करवाते समय किन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : iStock
ऐसे मिलेगा बाकी के रूपये
- इसके बाद के सारे बचे हुए रूपये बैंक आपको नकद में न देकर, उनको आपके दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर कर देता है। इसके लिए आपको दूसरे खाते से जुड़ी सारी जानकारी उस बैंक को देनी होती है।